Jailer 2 Trailer: बहुप्रतीक्षित फिल्म जेलर 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आ रहे हैं. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर रजनीकांत के सिग्नेचर स्वैग, दमदार अंदाज और जबरदस्त एक्शन से भरपूर है, जो इस ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी के अगले बड़े अध्याय की झलक पेश करता है. हालांकि, ट्रेलर में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बातों में से एक है विद्या बालन का बिल्कुल नया और शानदार अवतार.
विद्या बालन का अलग अंदाज
रजनीकांत के साथ नजर आ रहीं विद्या एक बोल्ड और असरदार लुक में दिखाई दे रही हैं. छोटे हेयरस्टाइल, डार्क स्टाइलिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के साथ उनका किरदार कांता, तुरंत दर्शकों के मन में उत्सुकता पैदा करता है.इसी के साथ विद्या इस बार जेलर की दुनिया में एक बिल्कुल अलग ऊर्जा लेकर आती नजर आ रही हैं. इसमें दो राय नहीं है कि विद्या बालन और रजनीकांत को एक साथ स्क्रीन पर देखना खास तौर पर रोमांचक अनुभव है, क्योंकि दोनों राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कलाकार पहली बार एक साथ नजर आ रहे हैं.
कब रिलीज होगी फिल्म
जहां विद्या का यह अनोखा अवतार और उनके किरदार की रहस्यमयी मौजूदगी फिल्म में एक नई परत जोड़ रही है, वहीं रजनीकांत के साथ उनकी केमिस्ट्री और दोनों के किरदारों के बीच का रिश्ता क्या है, यह जानना दर्शकों के लिए फिल्म की रिलीज तक एक बड़ा आकर्षण बना हुआ है.
रजनीकांत का मास अपील, नेल्सन दिलीपकुमार की खास निर्देशन शैली और विद्या बालन का यह फ्रेश और फायरी अवतार, ने जेलर 2 को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है. फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है और टाइगर मुथुवेल पांडियन के रूप में रजनीकांत की एक और यादगार और भव्य वापसी का वादा करती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं