विज्ञापन

Vaishno Devi Yatra: वैष्‍णो देवी यात्रा पर गए हैं और बार‍िश में फंस गए हैं तो इन 5 बातों का रखें ध्‍यान

Vaishno Devi Rain Tips: बारिश के दौरान वैष्णो देवी यात्रा जोखिम भरी हो सकती है. ऐसे में सुरक्षित स्थान पर रुकना, श्राइन बोर्ड की एडवाइजरी मानना और जरूरी सामान साथ रखना आपकी यात्रा को सुरक्षित बना सकता है.

Vaishno Devi Yatra: वैष्‍णो देवी यात्रा पर गए हैं और बार‍िश में फंस गए हैं तो इन 5 बातों का रखें ध्‍यान
माता वैष्णो देवी की यात्रा मार्ग पर इन बातों का रखें ध्यान
ndtv

बारिश के मौसम में माता वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान मौसम कभी भी अचानक बदल सकता है. ऐसे में कई श्रद्धालु रास्ते में तेज बारिश या खराब मौसम की वजह से फंस जाते हैं. अगर आप भी इस समय वैष्णो देवी यात्रा पर हैं या जाने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ जरूरी सावधानियां आपकी यात्रा को सुरक्षित बना सकती हैं. मौसम बिगड़ने पर जल्दबाजी करने के बजाय प्रशासन और श्राइन बोर्ड के निर्देशों का पालन करना सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है.

सुरक्षित जगह पर ही रुकें

जानकारी के अनुसार, अगर यात्रा के दौरान तेज बारिश शुरू हो जाए तो आगे बढ़ने की कोशिश न करें. रास्ते में बने शेल्टर शेड या श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के भवनों में रुककर मौसम सामान्य होने का इंतजार करें.

यह भी पढ़ें: बारिश में रोड ट्रिप पर निकलने से पहले गाड़ी में जरूर चेक करें ये 5 चीजें, वरना बीच रास्ते में फंस सकती है जान

रेनकोट और सही जूते जरूर पहनें

प्रशासन के नियम अनुसार, बारिश के मौसम में छाता, रेनकोट, वाटरप्रूफ जूते और एक मजबूत छड़ी साथ रखें. इससे फिसलन भरे रास्तों पर चलना आसान होगा और भीगने से भी बचाव रहेगा.

हेल्पलाइन और मौसम अपडेट पर नजर रखें

इसके अलावा, खराब मौसम के दौरान श्राइन बोर्ड की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करें. भारी बारिश में बैटरी कार और हेलीकॉप्टर जैसी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद की जा सकती हैं, इसलिए यात्रा से पहले अपडेट जरूर लें.

यह भी पढ़ें: शिमला-मनाली की भीड़ छोड़िए, हिमाचल का ये Hidden Village बन रहा है लोगों की पहली पसंद

भूस्खलन वाले इलाकों से रहें दूर

प्रशासन के अनुसार, बारिश के समय पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है. किसी चट्टान या बड़े पेड़ के नीचे खड़े न हों और केवल तय किए गए सुरक्षित मार्ग, जैसे ओल्ड ट्रैक का ही इस्तेमाल करें.

दवाइयां और गर्म कपड़े साथ रखें

बारिश में भीगने के बाद ठंड लगने की संभावना रहती है. इसलिए अपनी नियमित दवाइयों के साथ थर्मल इनर, अतिरिक्त कपड़े और जरूरी सामान हमेशा बैग में सुरक्षित रखें. ताकि जरूरत पड़ने पर किसी प्रकार की परेशानी न हो.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: जिम करने के बाद कैसा होना चाहिए स्किनकेयर, डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. निरुपमा परवंदा से जानिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaishno Devi Yatra, Trikota Hills, Himkoti Track
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com