विज्ञापन

जिम करने के बाद कैसा होना चाहिए स्किनकेयर, डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. निरुपमा परवंदा से जानिए

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. निरुपमा परवंदा के अनुसार, वर्कआउट के बाद त्वचा को रूखेपन से बचाने और मुंहासों को रोकने के लिए सही स्किनकेयर अपनाना आवश्यक है.

जिम करने के बाद कैसा होना चाहिए स्किनकेयर, डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. निरुपमा परवंदा से जानिए
जिम के बाद स्किनकेयर रूटीन
file photo

आजकल फिट रहने के लिए जिम जाना लोगों के डेली रूटीन का अहम हिस्सा बन गया है, लेकिन वर्कआउट के दौरान बहने वाला पसीना, बार-बार एक ही टॉवल का इस्तेमाल और एक्सरसाइज के बाद त्वचा की सही देखभाल न करना स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को जन्म दे सकता है. ऐसे में सिर्फ शरीर को फिट रखना ही काफी नहीं, बल्कि त्वचा को भी स्वस्थ और साफ रखना जरूरी है. आखिर जिम के दौरान और उसके बाद स्किन की देखभाल कैसे करनी चाहिए, किन गलतियों से बचना चाहिए और ग्लोइंग स्किन के लिए कौन-सी आदतें अपनानी चाहिए. डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. निरुपमा परवंदा ने बताया है.

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. निरुपमा परवंदा के अनुसार, वर्कआउट के बाद त्वचा को रूखेपन से बचाने और मुंहासों को रोकने के लिए सही स्किनकेयर अपनाना आवश्यक है. जिम या वर्कआउट के बाद पसीने और गंदगी को हटाने के लिए चेहरे को तुरंत धोना बहुत जरूरी है.

वर्कआउट के बाद स्किनकेयर रूटीन

चेहरा साफ करें- वर्कआउट के तुरंत बाद चेहरा धोएं. इससे त्वचा पर जमा पसीना, तेल और बैक्टीरिया दूर होते हैं. गुनगुने या ठंडे पानी का इस्तेमाल करें, गर्म पानी त्वचा में रूखापन बढ़ा सकता है.

टोनर या सूदिंग मिस्ट- पसीने के कारण त्वचा में लालिमा आ सकती है. इसे शांत करने के लिए हाइड्रेटिंग टोनर या सूदिंग मिस्ट का इस्तेमाल करें.

हाइड्रेशन और मॉइस्चराइज करें- वर्कआउट के दौरान शरीर का पानी कम होने से त्वचा भी डिहाइड्रेट हो जाती है. इसे नमी देने के लिए एक लाइट मॉइस्चराइजर लगाएं जो रोमछिद्रों को बंद न करे.

सनस्क्रीन- अगर आप जिम से बाहर धूप में जा रहे हैं, तो सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल न भूलें. यह त्वचा को हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है.

स्किन के लिए वर्कआउट के फायदे

  • बेहतर ब्लड सर्कुलेशन- एक्सरसाइज से स्किन सेल्स तक ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स बेहतर तरीके से पहुंचते हैं, जिससे स्किन पर हेल्दी ग्लो आता है.
  • डिटॉक्सिफिकेशन- पसीना निकलने से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और बंद पोर्स यानी छिद्र खुल जाते हैं.
  • स्ट्रेस कम होना- वर्कआउट से कोर्टिसोल लेवल कम होता है, जिससे एक्ने और स्ट्रेस की वजह से होने वाली स्किन की समस्याएं कम होती हैं.
  • कोलेजन बढ़ना- एक्सरसाइज से कोलेजन बनता है, जिससे स्किन की इलास्टिसिटी बेहतर होती है और उम्र बढ़ने के निशान कम होते हैं.
  • बेहतर नींद- फिजिकल एक्टिविटी से नींद की क्वालिटी बेहतर होती है, जिससे रात भर स्किन रिपेयर होती रहती है.

यह भी पढ़ें:- मुंहासे, झाइयां और बाल झड़ने का कारण सिर्फ त्वचा नहीं, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए लाइफस्टाइल में क्या बदलाव है जरूरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skincare, Skincare Routine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com