विज्ञापन

हर रोग का 1 इलाज, घर पर बस ऐसे लगाएं तुलसी, पूरे साल नहीं सूखेगी, 10 दिन में हो जाएगी तैयार

Ghar Par Tulsi Kaise Lagaye: अब सावल यह है कि अगर इसे घर में लगान हो, तो क्या करना पड़ेगा? कैसे ,मिट्ठी लगेगी, कितना पानी चाहिए होगा, कैसे तापमान की जरूरत होगी? अगर आप भी इन सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं, तो यह स्टोरी आपके लिए ही है. 

हर रोग का 1 इलाज, घर पर बस ऐसे लगाएं तुलसी, पूरे साल नहीं सूखेगी, 10 दिन में हो जाएगी तैयार
घर पर तुलसी का पौधा कैसे उगाएं?

Ghar Par Tulsi Kaise Lagaye: तुलसी का पौधा सिर्फ एक पौधा ही नहीं, बल्कि कई बीमारियों का काल भी है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो कई तरह के इंफेक्शन और रोगों को दूर रखने में मदद करते हैं. ऐसे में अगर आप इसे अपने घर में उगते हैं, तो खुद को फिट रख सकते हैं, लेकिन अब सावल यह है कि अगर इसे घर में लगान हो, तो क्या करना पड़ेगा? कैसे ,मिट्ठी लगेगी, कितना पानी चाहिए होगा, कैसे तापमान की जरूरत होगी? अगर आप भी इन सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं, तो यह स्टोरी आपके लिए ही है.

Latest and Breaking News on NDTV

घर में तुलसी का पौधा कैसे लगाएं?

  • बीज कहां से लें: पुराने तुलसी के पौधे का बीज ले सकते हैं या फिर आप नर्सरी या ऑनलाइन स्टोर से भी बीज खरीद सकते हैं. 
  • गमला कितने इंच का लें: तुलसी का पौधा उगाने के लिए 8 से 12 इंच का गमला अच्छा माना जाता है, लेकिन ध्यान रखें गमले में छेद होना चाहिए.
  • कितनी गहराई में बीज बोना चाहिए: तुलसी के बीज को मिट्टी की सतह से कम से कम 1/8 से 1/4 इंच गहराई में बोना सबसे अच्छा माना जाता है.
  • मिट्ठी कैसी चुनें: अच्छी ग्रोथ के लिए उपजाऊ, हल्की और जिसमें जल निकासी की अच्छी व्यवस्था हो, ऐसी मिट्टी चुनें.  
  • कितनी धूप देनी चाहिए: पौधे को किसी ऐसी जगह पर रखें, जहां अच्छी धूप मिले. 
  • सिंचाई: पानी को मिट्टी में डालें और मिट्टी के सूखने पर ही पानी दें. 
Latest and Breaking News on NDTV

तुलसी के फायदे?

  • तुलसी का सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है, जिससे डायबिटीज रोगियों को राहत मिलती है. 
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हार्ट को हेल्दी रखते हैं और ब्लड प्रेशर को बैलेंस करते हैं.
  • तुलसी का रस त्वचा की समस्याओं को दूर करता है और बालों को मजबूत बनाता है.
  • तुलसी के पत्ते रोजाना खाने से शरीर की इम्यून पावर मजबूत होती है और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचाव होता है
  • तुलसी का सेवन शरीर में कॉर्टिसोल लेवल को कंट्रोल करता है, जिससे मानसिक तौर पर भी अच्छा महसूस होता है.
Latest and Breaking News on NDTV

तुलसी की तासीर कैसी होती है?

तुलसी की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में करना ठीक माना जाता है.

किन लोगों को तुलसी से बचना चाहिए:

  • जिन लोगों को एलर्जी हो
  • गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं
  • सर्जरी से पहले या बाद में
  • हाइपोग्लाइसीमिया के मरीज 
  • थायराइड के मरीज

इसे भी पढ़ें: फर्स्ट एड बॉक्स में रखी ये 1 दवाई बन सकती है जानलेवा, डॉक्टर ने बताया दूरी बनाना क्यों है जरूरी!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com