सावन का महीना शुरू होने वाला है. इसके साथ ही त्योहारों की रौनक भी शुरू हो जाएगी. खासकर सुहागिन महिलाएं हरियाली तीज के पर्व का इंतजार करती हैं. साल 2026 में हरियाली तीज का पर्व 15 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा. इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं और अपने लुक को खास बनाने के लिए अलग-अलग ज्वेलरी पहनती हैं. इन्हीं में से एक है बिछिया (Toe Ring). अब, अगर आप इस बार हरियाली तीज पर अपने पैरों को खूबसूरत और ट्रेंडी लुक देना चाहती हैं, तो अच्छी बात यह है कि आजकल ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर 100 रुपये की शुरुआती कीमत में भी कई बेहद खूबसूरत डिजाइनों वाली बिछिया आसानी से मिल जाती हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर-
ब्रेडेड सिल्वर Toe Ring

अगर आप सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक वाली Toe Ring ढूंढ रही हैं, तो आप इस तरह की बिछिया खरीद सकती हैं. ये बिछिया आपको ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर 144 रुपये की मिल जाएंगी. इसे सूट, साड़ी और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ आसानी से कैरी किया जा सकता है.
स्टोन स्टडेड गोल्डन Toe Ring
गोल्डन फिनिश और चमकदार स्टोन वाली यह बिछिया आपके पैरों को बेहद एलिगेंट लुक देगी. ये बिछिया आपको ई-कॉमर्स वेबसाइट Meesho पर 100 रुपये में मिल जाएगी. वहीं, इस तरह के डिजाइन एथनिक के साथ-साथ पार्टी वियर आउटफिट्स पर भी खूब जंचते हैं.
घुंघरू डिजाइन बिछिया
अगर आप ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो Meesho से 100 रुपये की शुरुआत में इस तरह की घुंघरू वाली बिछिया खरीद सकती हैं. खासकर फेस्टिव लुक के लिए ये डिजाइन परफेक्ट रहने वाला है.
लीफ डिजाइन Toe Ring
अगर आपको कुछ हटकर डिजाइन चाहिए तो आप Flipkart से इस बिछिया को 189 रुपये में खरीद सकते हैं. इस तरह के डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में भी हैं.
खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यानबिछिया खरीदते समय केवल डिजाइन ही नहीं, बल्कि उसकी क्वालिटी पर भी ध्यान दें. ऐसी Toe Ring चुनें जो आरामदायक हो और लंबे समय तक पहनने पर भी पैरों में परेशानी न हो. साथ ही, खरीदने से पहले ग्राहकों के रिव्यू और प्रोडक्ट रेटिंग भी जरूर देख लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं