विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2016

अपने आशियाने को यूं दें नया अंदाज

Also Read in
अपने आशियाने को यूं दें नया अंदाज
‘छोटा सा घर है ये मगर तुम इसको पसंद कर लो’ इस गाने की पंक्तियां तो आपको याद ही होंगी। एक प्‍यारे से आशियाने की चाह हर किसी में होती है। पर अपने घर को बार-बार नया लुक देना जेब पर  कई बार भारी पड़ जाता है। ऐसे में पुराने फर्नीचर व अन्य एक्सेसरीज को फिर से नया रूप देकर आप अपने घर को नए अंदाज में खूबसूरती से सजा सकते हैं। अतिरिक्त खर्च किए अपने पुराने फर्नीचर और एक्सेसरीज को नया रूप देने के कुछ खास उपाय सिर्फ आपके लिए-

* अपने पुराने फर्नीचर को नया अंदाज देने के लिए उन्हें चमकीले रंगों से फिर से पेंट करें। या आप इनके लिए रंगीन अपहोल्स्ट्री का प्रयोग करके भी इन्हें नया रूप दे सकते हैं।



इन्‍हें भी पढ़ें:पहाड़, वादियां, जंगल और एडवेंचर सब है देश के इस सबसे फेमस हिल स्टेशन में...

* अगर आपके पास कोई पुरानी कॉफी टेबल है जो पुरानी होने के कारण अब बेकार लगने लगी है तो उसे एक शानदार बेंच बना सकते हैं। इसके लिए टेबल के फ्रेम को पेंट करें और ऊपर एक आरामदायक कुशन लगा दें।

* अगर आपकी पुरानी प्लेट्स या मग्स में दरारें पड़ गई हैं तो उन्हें तोड़कर फूलदान या साइड टेबल पर खूबसूरत आकृतियों में चिपकाएं।



* अपनी पुरानी सीढ़ी में हर पायदान पर कुछ लकड़ी के फट्टे रखें। इस प्रकार आप अपना रस्टिक बुक शेल्फ तैयार कर सकते हैं।

इन्‍हें भी पढ़ें: यकीन मानिए आपने पहले कभी नहीं देखें होंगे भारत के ये मन मोह लेने वाले बीच!

* घर में पड़ी जैम और अचार की खाली बोतलों को भी फेंकने की जगह उन्हें बेहद खूबसूरत रूप दिया जा सकता है। इनसे खूबसूरत लैंप शेड बनाकर घर के किसी कोने को रोशन किया जा सकता है या आप इन्हें कमरे की छत पर भी लगा सकते हैं।

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sweet Home, Home Decoration, Design Your Home, Old Furniture
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com