विज्ञापन

बिना हील्स के भी दिखेंगी लंबी और स्टाइलिश, बस अपनाएं ये आसान डेली हैक्स

क्या आप भी खुद को लंबा दिखाने के लिए हील्स पहनती हैं, तो इस आर्टिकल में उन हैक्स के बारे में जानें, जो बिना हील्स के भी आपको टॉल दिखा सकते हैं.

बिना हील्स के भी दिखेंगी लंबी और स्टाइलिश, बस अपनाएं ये आसान डेली हैक्स
फ्लैट्स पहनकर भी लगेगा कमाल का टॉल लुक. (Image Shutterstock)

हर लड़की चाहती है कि उसका लुक एकदम परफेक्ट दिखे. इसके लिए अच्छी हाइट काफी मायने रखती है. लेकिन जिनकी हाइट थोड़ी छोटी होती है, वे अक्सर खुद को लंबा दिखाने के लिए हाई हील्स का सहारा लेती हैं. लेकिन हील्स को घंटों पहने रखना दर्दनाक हो सकता है.  कई बार तो पैरों में दर्द, छालें और पीठ दर्द की समस्या भी हो जाती है. 

​लेकिन क्या आप जानती हैं कि बिना हील्स पहने भी आप लंबी और स्लिम दिख सकती हैं? जी हां, बिल्कुल सही सुना. आज हम आपको कुछ ऐसे ही आसान और फैशन हैक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर छोटी हाइट वाली लड़कियां भी बिना हील्स के लंबी दिख सकती हैं.

बिना हील्स के कैसे लंबी दिखें-

​1. मोनोक्रोम लुक- 

सिर से लेकर पैर तक एक ही रंग या एक ही शेड के कपड़े को मोनोक्रोम लुक कहते हैं. यह ट्रिक छोटी हाइट की लड़कियों के लिए सबसे बेस्ट है. इससे आपकी हाइट ज्यादा नजर आती है. 

​2. वी-नेकलाइन- 

​अगर आप हील्स के बिना खुद को लंबा दिखाना चाहती हैं, तो कुर्ती, टॉप या टी-शर्ट गोल गले की जगह हमेशा 'V-Neck' यानी वी-आकार के गले को चुनें. वी-नेक पहनने से आपका गला और कॉलर बोन साफ दिखती है, जिससे आपका ऊपरी हिस्सा लंबा नजर आता है.

Latest and Breaking News on NDTV

लंबी दिखने के लिए कैसे स्टाइल करें. 

​3. वर्टिकल स्ट्राइप्स- 

​कपड़े खरीदते समय हमेशा एक बात का ध्यान रखें अगर, आपकी हाइट कम है है, तो आड़ी धारियों (Horizontal Stripes) वाले कपड़े न खरीदें. क्योंकि ये आपको चौड़ा और छोटा दिखाते हैं. इसकी जगह खड़ी धारियों (Vertical Stripes) वाले कपड़े चुनें. ये आपके शरीर को एक भ्रम (Illusion) देते हैं जिससे आप लंबी नजर आती हैं.

​4. हाई-वेस्ट बॉटम्स- 

​चाहे जींस हो, स्कर्ट हो या ट्राउजर, हमेशा 'हाई-वेस्ट' पहनें. हाई वेस्ट पैंट पहनने से आपकी टांगें लंबी दिखाई देती हैं. जब टांगें लंबी दिखेंगी, तो पूरी बॉडी अपने आप लंबी लगने लगेगी. 

​5. फुटवियर का चुनाव- 

​अगर आप हील्स नहीं पहनना चाहतीं, तो गोल आगे वाले सैंडल या फ्लैट्स पहनने से बचें. इसकी जगह आगे से नुकीले (Pointed-toe) फ्लैट्स या जूती पहनें. नुकीले फुटवियर पैरों को एक लंबा लुक देते हैं. 

​रिसर्च क्या कहती है?

​International Journal for Multidisciplinary Research अनुसार, वर्टिकल लाइन्स और मोनोक्रोम कलर्स इंसानी दिमाग में एक विजुअल भ्रम पैदा करते हैं, जिससे चीजें वास्तव में जितनी हैं, उससे अधिक लंबी और पतली दिखाई देती हैं.

​​किन बातों का भी रखें खास ख्याल-

  • ​हाई बन या हाई पोनीटेल बनाएं. इससे भी हाइट ज्यादा लगती है.
  • ​अगर बेल्ट लगा रही हैं, तो हमेशा पतली बेल्ट चुनें. चौड़ी बेल्ट आपकी हाइट को दो हिस्सों में बांट देती है.
  • बहुत ज्यादा ढीले-ढाले या ओवरसाइज्ड कपड़े पहनने से आपकी हाइट दबी हुई लगती है. हमेशा फिटिंग के कपड़े ही पहनें.

ये भी पढ़ें- फ्रिज से आ रही बदबू को मिनटों में दूर कर देगी किचन में रखी ये 1 चीज, ऐसे करें इस्तेमाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Heels High, How To Look Taller, Tips To Look Taller
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com