विज्ञापन

ऑफिस में हील्स से दर्द? इन 5 स्टाइलिश फुटवियर से पाएं कंफर्ट और क्लास

आप भी ऑफिस में स्टाइलिश दिखने के लिए अपने पैरों पर हील्स पहनकर उनको दर्द देती हैं तो आज हम आपको बताएंगे 5 ऐसे स्मार्ट फुटवियर्स जो आपके लुक को क्लासी दिखाने के साथ ही कंफर्ट भी देंगी.

ऑफिस में हील्स से दर्द? इन 5 स्टाइलिश फुटवियर से पाएं कंफर्ट और क्लास
9 घंटे ऑफिस के लिए 5 बेस्ट फुटवियर ऑप्शन. (Image Credit. AI)

इस बात में कोई शक नहीं है कि हील्स पहनकर के जो लुक है वो स्टाइलिश लगता है. लेकिन अगर ये हील्स लंबे समय तक ऑफिस में 9 घंटे के लिए पहनी जाए तो पैर में दर्द भी होता है. इसके साथ ही पैरों में सूजन और थकान होना आम बात है. लेकिन कई बार ना चाहते हुए भी ये दर्द सहना पड़ता है. लेकिन अगर आप कुछ स्मार्ट च्वाइस करें तो आप इस दर्द से बच सकते हैं. आज के समय में कई ऐसे फुटवियर के ऑप्शंस मौजूद हैं जो स्टाइलिश दिखने के साथ ही आपको पूरा कंफर्ट भी देते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं 5 ऐसे स्टाइलिश और कंफर्टेबल फुटवियर के ऑप्शंस के बारे में जो आपकी इस परेशानी का बिल्कुल परफेक्ट हल हैं. 

5 ऐसे स्टाइलिश और आरामदायक फुटवियर, जिन्हें आप ऑफिस में आसानी से पहन सकती हैं-

Latest and Breaking News on NDTV

1. ब्लॉक हील्स (Block Heels)

आपको हील्स पहनना पसंद है तो ब्लॉक हील्स आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसकी हील्स चौड़ी होती हैं, जिस वजह से आपका बैलेंस भी अच्छा रहता है और पैरों में दर्द कम होने के साथ ही बैलेंस भी अच्छा रहता है. ब्लॉक हील्स फॉर्मल लुक के साथ काफी अच्छी लगती हैं. इसलिए ये आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हो सकती हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

2. किटन हील्स (Kitten Heels)

अगर आपको हील्स पहनना पसंद है तो किटन हील्स भी आपकी पसंद बन सकती हैं. ये छोटी और लाइट हील्स होती हैं. ये आपके लुक को स्टाइलिश दिखाने के साथ ही दर्द भी नहीं देती हैं. ऑफिस में 9 घंटे के लिए और मीटिंग में स्टाइलिश दिखने के लिए ये एक परफेक्ट पसंद हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

3. लोफर्स (Loafers)

अगर आप भी ट्रेंड को फॉलो करते हैं और अपने लुक को स्टाइलिश दिखाना चाहते हैं तो लोफर्स आपकी पसंद हो सकते हैं. ये आजकल काफी ट्रेंड में हैं. ये पूरी तरह फ्लैट होते हैं जिससे आपके पैरों को पूरा सपोर्ट मिलता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

ये भी पढ़ें: Short Height Dressing Tips: कम हाइट, वो क्या होता है? सब स्टाइलिंग का कमाल है, ऐसा स्टाइल किया तो 5 फुट में दिखोगी 5.5

4. कुशन सोल बैले फ्लैट्स (Cushioned Ballet Flats)

अगर आपको हील्स पहनना पसंद नहीं है क्योंकि आप कंफर्ट ज्यादा पसंद करती हैं तो कुशन सोल बैले फ्लैट्स आपके लिए एक परफेक्ट च्वॉइस हो सकी है. आप ऐसी बैले फ्लैट्स लें जिनमें कुशन सोल हो, वो पूरे दिन आराम देते हैं और दिखने में भी काफी क्लासी भी लगता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

5. वेज हील्स (Wedge Heels)

वेज हील्स ही आपके लुक को स्टाइलिश और कंफर्ट लुक देने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. इसमें पूरा सोल ही हील की तरह काम करता है, जिससे पैरों पर प्रेशर कम पड़ता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

कैसे खरीदें सही फुटवियर?

आप जब भी फुटवियर खरीदने जाएं तो आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए. जिसमें आपको हमेशा सोल की क्वालिटी, कुशनिंग और फिटिंग पर जरूर ध्यान दें. ज्यादा टाइट और छोटे फुटवियर आपके पैरों को दर्द दे सकते हैं. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Office Footwear, Comfortable Shoes For Office, Heels Alternatives, Block Heels Benefits, Kitten Heels Comfort, Loafers For Women Office, Ballet Flats Cushioned, Wedge Heels Office Wear, Foot Pain From Heels, Stylish Comfortable Footwear, Formal Shoes Women, Daily Office Shoes, Workwear Fashion Footwear, Comfortable Heels Women, Best Office Shoes For Women
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com