विज्ञापन

मक्खियां भगाने से लेकर लकड़ी के फर्नीचर चमकाने तक, बची हुई चाय पत्ती को फेंके नहीं ऐसे करें इस्तेमाल

क्या आप भी चाय बनाने के बाद बेकार समझ कर फेंक देते हैं चाय की पत्ती, तो आज से ही ऐसा करना बंद करें क्योंकि, उबली चाय पत्ती है मल्टीटास्कर. इस आर्टिकल में जानें इस्तेमाल का सही तरीका.

मक्खियां भगाने से लेकर लकड़ी के फर्नीचर चमकाने तक, बची हुई चाय पत्ती को फेंके नहीं ऐसे करें इस्तेमाल
बची चाय पत्ती का कैसे करें इस्तेमाल. (Image @MaaYehKaiseKarun)

हममें से ज्यादातर लोग सुबह उठते ही एक कप गर्मागरम चाय पीना पसंद करते हैं. क्योंकि सुबह की शुरुआत बिना चाय के अधूरी सी लगती है. क्या आपके साथ ऐसा होता है क्योंकि हमारे साथ तो है. चाहे मूड फ्रेश करना हो या घर आए मेहमानों का स्वागत, चाय हर मौके का हिस्सा है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि चाय बनने के बाद जो चाय पत्ती बचती है, उसका आप क्या करते हैं? यकीनन, ज्यादातर लोग इसे बेकार समझकर कचरे के डिब्बे में या सिंक में फेंक देते हैं. ऐसा करने से न केवल आपका सिंक जाम होता है, बल्कि आप एक बेहद काम की चीज को बर्बाद कर देते हैं.

​यूट्यूब चैनल Maa, yeh kaise karun? में शेयर वीडियो में बताया गया है कि आप बची हुई चाय का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं. जी हां इस वीडियो में बची हुई चाय पत्ती को घर की सफाई, पौधों की देखभाल और यहां तक कि गेट, खिड़की को चमकाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती के कुछ घरेलू नुस्खे. 

यहां देखें वीडियो-

कहां-कहां और कैसे करें चाय पत्ती का इस्तेमाल-

​1. मक्खियों को घर से भगाने- 

​अक्सर बारिश के दिनों में या किचन में खाना बनाते समय मीठा या कुछ और गिरने से मक्खियां परेशान करने लगती हैं. इनसे छुटकारा पाने के लिए बची हुई चाय पत्ती को अच्छे से धोकर सुखा लें. जब भी घर में मक्खियां दिखने लगें, तो इस सूखी हुई चाय पत्ती को उस जगह के पास रख दें जहां मक्खियां ज्यादा आती हैं. इसकी महक से मक्खियां तुरंत भाग जाएंगी और आपको महंगी केमिकल वाली दवाओं का इस्तेमाल भी नहीं करना पड़ेगा. 

​2. कांच के बर्तनों को साफ करने-

​किचन में रखे कांच के बर्तन, बोतलें या जार इस्तेमाल करते-करते धुंधले हो जाते हैं या उनमें अजीब सी गंध आने लगती है. इसे साफ करने के लिए बची हुई चाय पत्ती को थोड़े से ज्यादा पानी में डालकर अच्छी तरह उबाल लें और फिर छान लें. अब इस चाय पत्ती वाले पानी में थोड़ा सा लिक्विड डिटर्जेंट या डिशवॉश मिलाएं और इससे अपने कांच के बर्तनों को साफ करें. आप देखेंगे कि कांच की बोतलें और बर्तन बिल्कुल नए जैसे चमक उठेंगे और उनकी सारी बदबू दूर हो जाएगी.

​​3. लकड़ी के फर्नीचर की चमक बढ़ाने- 

​घर का पुराना लकड़ी का फर्नीचर समय के साथ अपनी चमक खो देता है. इसे चमकाने के लिए आपको महंगे पॉलिश की जरूरत नहीं है. चाय पत्ती के उबले हुए पानी को थोड़ा गुनगुना रखें और उसमें एक साफ सूती कपड़ा डुबोकर निचोड़ लें. इस कपड़े से अपने लकड़ी के सोफे, टेबल या अलमारी को अच्छी तरह पोंछें. इसके बाद एक सूखे कपड़े से दोबारा साफ कर दें. आपका फर्नीचर बिल्कुल नए जैसा चमकने लगेगा.

ये भी पढ़ें- चूहों को किचन से बिना मारे कैसे भगाएं? आटे में मिलाकर रख दें यह एक चीज, दुम दबाकर भागेंगे Rats

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Reuse Tea Leaves, Makkhi Bhagane Ke Gharelu Upay, Wood Furniture
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com