विज्ञापन

नेलपेंट सूख गई फेंके नहीं, अपनाएं ये 5 मिनट वाला ट्रिक, नई खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत

क्या आप भी सूखी नेलपॉलिश की बोतल को बेकार समझ कर फेंक देते हैं, तो आज से ही ऐसा करना बंद करें और इस आर्टिकल में बताए टिप्स से बिना पैसे खर्च किए दोबारा इस्तेमाल करें.

नेलपेंट सूख गई फेंके नहीं, अपनाएं ये 5 मिनट वाला ट्रिक, नई खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
गाढ़ी और सूखी नेलपॉलिश को 5 मिनट में बनाएं बिल्कुल नई जैसी.
NDTV

नेलपेंट नाखूनों की सुंदरता को बढ़ाने का काम करती है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम किसी पार्टी या शादी में जाने के लिए तैयार हो रही हैं, और अपनी पसंदीदा ड्रेस पहन ली है और जैसे ही मैचिंग नेलपॉलिश लगाने के लिए बोतल खोली तो पता चला कि वो तो अंदर से सूख कर एकदम गाढ़ी हो चुकी है? ऐसे समय पर बहुत गुस्सा आता है और समझ नहीं आता कि अब क्या करें. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो परेशान न हो इस आर्टिकल में बताए टिप्स को करें ट्राई.

दरअसल ज्यादातर महिलाएं ऐसी सूखी या गाढ़ी हो चुकी नेलपॉलिश को बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देती हैं और बाजार से नई नेलपेंट खरीद लाती हैं. लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि आप बिना थिनर के नेलपॉलिश को नई जैसी बना सकती हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. आज हम आपको एक ऐसी आसान और घरेलू ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे सिर्फ 5 मिनट में आपकी सूखी हुई नेलपॉलिश बिल्कुल नई जैसी स्मूद और नॉर्मल हो जाएगी.

क्या है यह 5 मिनट वाली ट्रिक?

इस ट्रिक के लिए आपको घर के बाहर जाने की या कोई महंगा केमिकल खरीदने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. इसके लिए आपको चाहिए बस थोड़ा सा गरम पानी.

कैसे करें इस्तेमाल-

  1. पानी गुनगुना करें- सबसे पहले एक कटोरी या पैन में थोड़ा सा पानी लेकर उसे गरम कर लें. ध्यान रहे कि पानी बहुत ज्यादा खौलता हुआ नहीं होना चाहिए, बस अच्छा खासा तेज गरम होना चाहिए.
  2. नेलपॉलिश बोतल को अच्छे से बंद करें- जिस नेलपॉलिश को आप ठीक करना चाहती हैं, चेक कर लें कि उसका ढक्कन अच्छी तरह से टाइट बंद हो. अगर ढक्कन ढीला होगा, तो पानी अंदर चला जाएगा और नेलपेंट खराब हो सकती है.
  3. पानी में डुबोकर रखें- अब इस बंद बोतल को गरम पानी वाले बर्तन में सीधा खड़ा करके रख दें. पानी का लेवल इतना होना चाहिए कि नेलपॉलिश की शीशी का आधा या तीन-चौथाई हिस्सा पानी में डूबा रहे.
  4. 5 मिनट का इंतजार- अब घड़ी देखकर इस बोतल को 5 मिनट के लिए गरम पानी में ही छोड़ दें. गरम पानी की भाप और गर्मी से अंदर जमी हुई नेलपॉलिश धीरे-धीरे पिघलने लगेगी.
  5. अच्छे से हिलाएं- 5 मिनट बाद बोतल को पानी से बाहर निकालें, एक कपड़े से पोंछें और फिर दोनों हथेलियों के बीच रखकर तेजी से रगड़ें या हिलाएं.
  6. नेलपॉलिश तैयार-आपकी सूखी हुई नेलपॉलिश अब बिल्कुल स्मूद और लगाने के लिए तैयार है, जब आप इसे नाखूनों पर लगाएंगी, तो यह बिल्कुल नई नेलपेंट की तरह लगेगी.

नेलपॉलिश को सूखने से बचाने के कुछ आसान टिप्स-

अगर आप चाहती हैं कि आपकी महंगी और पसंदीदा नेलपेंट लंबे समय तक खराब न हो, तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें-

  • हवा से बचाएं- जब भी नेलपेंट लगाएं, काम खत्म होते ही तुरंत ढक्कन बंद कर दें. बोतल को ज्यादा देर खुला छोड़ने से हवा अंदर जाती है और केमिकल सूखने लगता है.
  • गर्दन को साफ रखें- नेलपॉलिश लगाने के बाद बोतल के ऊपरी हिस्से पर जो पेंट लग जाता है, उसे थिनर या रीमूवर से साफ कर दें. ऐसा न करने पर ढक्कन ठीक से बंद नहीं होता और हवा अंदर चली जाती है.
  • ठंडी जगह पर रखें- नेलपॉलिश को कभी भी सीधी धूप या गरम जगह पर न रखें. इसे हमेशा किसी ठंडी और सूखी जगह पर रखें. कुछ लोग इसे फ्रिज में भी रखते हैं, जो कि एक अच्छा तरीका है.

ये भी पढ़ें- जन्नत से कम नहीं, नीले समंदर के बीच बसा काबो वर्डे, जानिए कहां है यह खूबसूरत देश, कैसे पहुंचे और क्या है यहां खास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nail Polish Hacks, Dry Nail Polish Reuse, Nail Polish Bottle Reuse Ideas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com