Nail Paint Bottle Diy: घर को और खूबसूरत बनाने कजे लिए लोग तरह-तरह की चीजें खरीदते हैं. जिन्हें खरीदने में न सिर्फ समय जाता है, बल्कि खर्चा भी ज्यादा होता है. घर को सुंदर भी बनाना है और ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने, इसके लिए क्या करें? आज हम आपको आपके घर पर पड़ी कुछ चीजें, जिन्हें आप बेकार समझकर फेंक देते हैं, उनके उपयोग से घर को कैसे और सुंदर बनाया जा सकता है इसके बारे में बताने वाले हैं.

Photo Credit: Pexels
घर पर पड़ी खाली नेल पॉलिश की बोतल को देखकर लगता है कि इनका अब कोई उपयोग नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये छोटी सी बोतलें आपके घर की सजावट में कितनी काम या सकती हैं, जी हां बिल्कुल सही सुना आपने. इन पुरानी बोतल पर अपनी क्रिएटिविटी दिखाकर एक नया टच दिया जा सकता है. आइए जानते हैं क्या करना होगा?
खाली नेल पॉलिश की बोतल से बनाएं होम डेकोरेशन की ये चीजें
छोटा फ्लावर वास: अगर आपके घर में खाली नेल पॉलिश की बोतल पड़ी है, तो उसे फेंके के बजाय अच्छे से धोकर सूखा लें, अब उसे अपने पसंदीदा कलर या पेंट की मदद से उसपर कलर करें और अपने पसंद के ग्लिटर, स्टोन, मोती चिपका दें. आप इसमें छोटे-छोटे फूल रखकर स्टडी टेबल, ड्रेसिंग टेबल या खिड़की के किसी कॉर्नर पर रख सकते हैं.
फेयरी लाइट्स बॉटल चेन: इसे बनाने के लिए आपको 2 से 3 बोतल लेनी है और फिर हर बोतल को अलग-अलग रंग से पेंट करना होगा. अब आपको इन्हें किसी भी सुंदर धागे से एक स्ट्रिंग की तरह जोड़ना होगा और बीच में फेयरी लाइट्स लटकानी होगी. आप इसे घर की किसी भी दीवार पर टांग सकते हैं.
मिनी कैंडल स्टैंड: आप किसी भी नेल पॉलिश की बोतल को अच्छे से साफ कर लें. अब इसमें छोटे-छोटे और सुंदर पत्थर डाल दें और उसके ऊपर छोटी सी लाइट वाली मोमबत्ती रख दें. आप इसे अपने डाइनिंग टेबल या बेडरूम में लगा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: अप्रैल में फ्रिज की सेटिंग कैसे करें? अगर कर लिया ये काम, तो न खराब होगा खाना और न ज्यादा आएगा बिल!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं