विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2020

बॉडी हगिंग गाउन और लेयर्ड नेकपीस में नजर आईं सोनम कपूर, देखें ये शानदार Photos

ब्लैक कलर की इस बॉडी हगिंग ड्रेस में सोनम कपूर बखूबी अपने कर्व्स फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं.

बॉडी हगिंग गाउन और लेयर्ड नेकपीस में नजर आईं सोनम कपूर, देखें ये शानदार Photos
ब्लैक गाउन में सोनम कपूर.
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) फिलहाल दोहा में एक ज्वेलरी और वॉच एग्‍जीबिशन के लिए गई हैं. वह लगातार सोशल मीडिया पर ईवेंट की तस्‍वीरें शेयर कर रही हैं. अपनी इन तस्वीरों में वह वन-शॉल्डर फेदर डिटेल ड्रेस में नजर आ रही हैं. उन्होंने यहां उल्याना सरगीन्को कुट्योर लेबल की ड्रेस पहनी. 

यह भी पढ़ें: ऑफ शोल्डर गाउन और बनारसी सिल्क जैकेट में नजर आईं सोनम कपूर, देखें ये शानदार Photos

ब्लैक कलर की इस बॉडी हगिंग ड्रेस में वह बखूबी अपने कर्व्स फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं. सोनम ने अपने इस शिमरी आउटफिट को शिमरी आइलिड, न्यूड लिप्स और डिफाइंड आइब्रो मेकअप के साथ कंप्लीट किया. इसके साथ उन्होंने बालों में मेसी बन बनाया. 

सोनम कपूर ने इस गाउन के साथ लेयर्ड नेकलेस, स्टेटमेंट इयररिंग्स, एक अंगूठी और डायमंड स्टड ब्रैसलेट पहना. 

इससे पहले सोनम कपूर ऑल गोल्डन सूट लुक में नजर आईं थी. उन्होंने अपने इस लुक को गोल्ड चोकर सेट और इयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया था. 

हमें तो सोनम कपूर के दोनों लुक्स बेहद खूबसूरत लगे लेकिन इस बारे में आपकी क्या राय है? 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonam Kapoor, Sonam Kapoor New Style
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com