विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2019

स्मृति ईरानी ने शेयर की मज़ेदार #FlashbackFriday तस्वीर, खुद को बताया - कद्दू

स्मृति ईरानी ने इस तस्वीर के साथ मज़ेदार कैप्शन लिखा #flashbackfriday ....गाजर से कद्दू बनने तक की कहानी'. इस तस्वीर को अभी तक 30 हज़ार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. 

Also Read in
स्मृति ईरानी ने शेयर की मज़ेदार #FlashbackFriday तस्वीर, खुद को बताया - कद्दू
Smriti Irani's #FlashbackFriday Pic
नई दिल्ली:

केंद्रिय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने अपनी एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस #FlashbackFriday फोटो के साथ उन्होंने मज़ेदार कैप्शन लिखा है जिसे पढ़ने के बाद लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. जी हां, इस तस्वीर को देख किसी ने लिखा 'स्मृति मैम आपका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी कमाल का है.' तो कोई लिखता है 'मैम, कैप्शन ऐसा होना चाहिए था क्यूंकि कद्दू भी कभी कैरेट थी.'

आप भी देखिए स्मृति ईरानी की #FlashbackFriday तस्वीर

दरअसल, स्मृति ईरानी ने इस तस्वीर के साथ मज़ेदार कैप्शन लिखा #flashbackfriday .... गाजर से कद्दू बनने तक की कहानी'. इस तस्वीर को अभी तक 30 हज़ार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. 

स्मृति ईरानी की इस तस्वीर पर एकता कपूर ने भी कमेंट कर लिखा 'मैं इस लड़की को जानती हूं.'

आपको बता दें, अभी हाल ही में स्मृति ईरानी ने अपनी एक और थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की थी. इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा 'यादें... कुछ नई ,कुछ पुरानी'

स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 7 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. अभी हाल ही में वो बिल गेट्स (Bill Gates) के साथ अपनी तस्वीर को लेकर भी चर्चा में थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
FlashbackFriday, Smriti Irani, Smriti Irani Young Pic, Smriti Irani Old Pic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com