Home made drink by dietician :बाजार में ऐसे कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाएंगे जो आपकी स्किन को ग्लोइंग और स्पॉटलेस बनाने का दावा करते हैं. हालांकि, त्वचा की चमक को बेहतर बनाने के कई तरीके हैं, जिसमें से हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव शामिल है. ये तरीके आपको अंदर और बाहर दोनों से निखारने का काम करते हैं. ऐसे में हम यहां डाइटिशियन की बताई एक आसान होम मेड ड्रिंक बनाने की विधि बता रहे हैं, जिसे मात्र 21 में दिन चेहरे की खोई चमक वापस आ जाएगी.
पुराना माइग्रेन हो या सिर दर्द, इस फूल का काढ़ा पीने से मिल जाएगा छुटकारा, एक्सपर्ट से जानें कैसे
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
स्किन केयर आयुर्वेदिक ड्रिंक : Skin Care Ayurvedic Drink
पहला ड्रिंक
इसको बनाने के लिए आपको 4 केसर पीसा हुआ, 1 कटा चुकंदर, 1 कटा सेब स्लाइस में, छोटी कटोरी भीगी चिया सीड्स और 1 साबुत दालचीनी चाहिए.
बनाने की विधिऊपर बताई गई सभी इंग्रीडिएंट्स को एक बॉटल में डाल दीजिए, फिर बॉटल को पानी से भर दीजिए. अब आप इस ड्रिंक को आधे घंटे के लिए ऐसे छोड़ दीजिए. इसके बाद आप पूरा दिन सिप-सिप करके पीजिए.
आपको बता दें इस मैजिकल होममेड ड्रिंक में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और विटामिन के की अधिक मात्रा है, जो आंत के स्वास्थ्य को बेहतर और आपकी त्वचा को अंदर से डिटॉक्सीफाई करेंगे, जिससे 21 दिनों में त्वचा साफ और चमकदार हो जाएगी.
दूसरा होम मेड ड्रिंक
इस ड्रिंक को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक जग पानी ले लीजिए, अब इसमें, 4 से 5 स्लाइस चुकंदर, कच्ची हल्दी, अदरक, लेमन और अदरक का जूस मिक्स कर लीजिए. इसके बाद इसमें एक चम्मच दालचीनी और जीरा पाउडर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. अब इस मिश्रण को एक घंटे के लिए रख दीजिए. फिर इसे कप में निकालकर सिप-सिप करके पी लीजिए. इस ड्रिंक को पीने से शरीर में जमे सारे टॉक्सिन्स यूरिन के सहारे निकाल आएंगे. जिससे शरीर पर एक नैचुरल ग्लो आएगा.
यहां बताई गई दोनों ड्रिंक डाइटिशियन ऋचा के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं