विज्ञापन

Silent Love Trend: बिना ज्यादा दिखावे वाले रिश्ते क्यों ज्यादा टिकाऊ होते हैं? जानिए 5 बड़े कारण

Relationship Tips: कुछ रिश्ते रिश्ते अक्सर बाहर से साधारण दिखते हैं, लेकिन अंदर से बेहद मजबूत होते हैं. सवाल ये है कि आखिर बिना ज्यादा दिखावे वाले रिश्ते ज्यादा टिकाऊ क्यों होते हैं?

Silent Love Trend: बिना ज्यादा दिखावे वाले रिश्ते क्यों ज्यादा टिकाऊ होते हैं? जानिए 5 बड़े कारण
Relationships Tips: प्यार ज्यादा दिखावा नहीं करता, लेकिन गहराई से जुड़ा होता है.

Silent Love Trend: आज के सोशल मीडिया दौर में प्यार का मतलब अक्सर बड़े-बड़े सरप्राइज, कपल रील्स, स्टेटस, स्टोरीज और पब्लिक प्रपोजल बनकर रह गया है. रिश्ते अब महसूस कम और दिखाए ज्यादा जाने लगे हैं. लेकिन, इसी शोर-शराबे के बीच एक नया और सुकून देने वाला ट्रेंड उभरकर सामने आ रहा है साइलेंट लव ट्रेंड. यानी ऐसा प्यार जो ज्यादा दिखावा नहीं करता, लेकिन गहराई से जुड़ा होता है. बिना शोर, बिना ड्रामा और बिना दुनिया को साबित किए.

साइलेंट लव वाले रिश्तों में लोग एक-दूसरे के साथ होने को ही काफी मानते हैं. न हर बात सोशल मीडिया पर डालने की जरूरत होती है, न ही हर पल को परफेक्ट दिखाने का दबाव. ऐसे रिश्ते अक्सर बाहर से साधारण दिखते हैं, लेकिन अंदर से बेहद मजबूत होते हैं. सवाल ये है कि आखिर बिना ज्यादा दिखावे वाले रिश्ते ज्यादा टिकाऊ क्यों होते हैं?

दिखावे के बिना रिश्ते ज्यादा टिकाऊ कैसे होते हैं? | How are Relationships Without Pretense More Sustainable?

1. दिखावे का दबाव नहीं होता

जब रिश्ता सिर्फ दो लोगों के बीच होता है, तो उसमें दूसरों की राय या लाइक्स का प्रेशर नहीं रहता. पार्टनर एक-दूसरे के लिए कुछ इसलिए नहीं करते कि लोग तारीफ करें, बल्कि इसलिए क्योंकि उन्हें सच में परवाह होती है. यही सच्चापन रिश्ते को मजबूत बनाता है.

2. इमोशनल कनेक्शन गहरा होता है

साइलेंट लवल में बातों से ज्यादा समझ होती है. बिना कहे एक-दूसरे की जरूरत समझ लेना, मुश्किल वक्त में चुपचाप साथ खड़े रहना ये छोटी-छोटी बातें इमोशनल बॉन्ड को बहुत गहरा कर देती हैं. ऐसे रिश्तों में भरोसा धीरे-धीरे लेकिन पक्के तौर पर बनता है.

3. तुलना और जलन कम होती है

जब रिश्ता पब्लिक नहीं होता, तो उसकी तुलना भी दूसरों से नहीं होती. फलां कपल ऐसा करता है या हमें भी ऐसा दिखना चाहिए जैसी सोच दूर रहती है. इससे जलन, असुरक्षा और बेवजह के झगड़े कम हो जाते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

4. प्राइवेसी रिश्ते को सुरक्षित बनाती है

हर रिश्ता उतार-चढ़ाव से गुजरता है. साइलेंट लव में लोग अपने मसले दुनिया के सामने नहीं रखते, बल्कि आपस में बैठकर सुलझाते हैं. इससे गलतफहमियां बढ़ने के बजाय कम होती हैं और रिश्ता ज्यादा सुरक्षित महसूस होता है.

5. प्यार साबित नहीं, महसूस किया जाता है

बिना दिखावे वाले रिश्तों में प्यार को साबित करने की जरूरत नहीं पड़ती. वहां केयर रोज़मर्रा की छोटी बातों में दिखती है एक कप चाय, एक मैसेज, थकान में दिया गया सहारा. यही असली प्यार है, जो लंबे समय तक टिकता है.

साइलेंट लव ट्रेंड हमें सिखाता है कि रिश्ते कैमरे के लिए नहीं, दिल के लिए होते हैं. जहां प्यार दिखाने से ज्यादा निभाने पर ध्यान दिया जाए, वहां रिश्ता खुद-ब-खुद मजबूत बन जाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Silent Love Trend, Lasting Relationships, Relationship Tips, Low Key Relationships, Love Without Drama, Healthy Relationships, Relationship Goals, Couple Goals, Meaningful Relationships
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com