विज्ञापन
This Article is From May 07, 2023

शीयर बॉडीकॉन टॉप और एसिमेट्रिकल स्कर्ट में वीकेंड के लिए तैयार हैं शिल्पा शेट्टी

शीयर टॉप और रैप स्कर्ट में शिल्पा शेट्टी कैजुअल समर फैशन को टॉप पर ले जा रही हैं

शीयर बॉडीकॉन टॉप और एसिमेट्रिकल स्कर्ट में वीकेंड के लिए तैयार हैं शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी समर फैशन के लिए तैयार हैं
  • शीयर टॉप और रैप स्कर्ट में शिल्पा शेट्टी स्टनिंग लग रही हैं
  • शीयर टी में शिल्पा शेट्टी कैजुअल समर फैशन गोल्स दे रही हैं
  • शिल्पा शेट्टी का फैशन गेम हमेशा टॉप पर रहता है

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की वॉर्डरोब चॉइस बेहद शानदार है.  उनके वॉर्डरोब कलेक्शन में ब्यूटीफुल प्रिंट और डार्क कलर्स का कमाल का कॉम्बिनेशन मिलेगा. एक्ट्रेस अपने हर लुक में अपना एक्सपेरिमेंटल टच भी ऐड करती हैं. हाल ही में शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें वह कमाल के समर फैशन गोल्स देती हुईं नज़र आ रही हैं. एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों में बॉडीकॉन फिट के साथ फुल-स्लीव शीयर टॉप पहना था, जिसे उन्होंने पर्पल ब्रालेट के साथ पेयर किया था. वहीं ब्लू कलर पैलेट में शिल्पा की एसिमेट्रिकल रैप स्कर्ट ने उनके लुक में चार चांद लगा  दिए थे.  शिल्पा ने अपनी ड्रेस में कलर का तड़का लगाते हुए फ्यूशिया पिंक पॉइन्टेड हील्स का पेयर चुना. नेकलेस, पर्म्ड कर्ल्स और मिनिमल मेकअप ने शिल्पा के इस लुक को पूरा किया.

शिल्पा की ऑलिव ग्रीन रैप ड्रेस हर तरह से कैजुअल लेकिन शानदार है. क्लोदिंग ब्रांड अरोका के फुल-स्लीव वाले आउटफिट में कमर पर रैप डिटेल्स के साथ प्लंजिंग नेकलाइन थी. साथ ही ड्रेस में प्लंजिंग हेमलाइन थी जिसमें ड्रामेटिक टच शामिल था. मोनोक्रोमैटिक लुक में कैजुअल टच जोड़ने के लिए एक्ट्रेस ने व्हाइट स्नीकर्स का ऑप्शन चुना था. ब्रेसलेट और गोल्ड स्टेटमेंट रिंग्स के साथ उन्होंने खुद को एक्सेसराइज़ किया था. शिल्पा की कोहल आईज़ और ग्लॉसी लिप्स उनके लुक को पूरी तरह से कॉम्प्लीमेंट कर रहे थे.

शिल्पा शेट्टी ने क्लोदिंग ब्रांड अर्चना राव का ऑल-व्हाइट आउटफिट चुना था. उनकी ड्रेस में जंपसूट शामिल था, जिसमें वी-नेकलाइन, फ्लेयर्ड पैंट के साथ फिगर-स्किमिंग सिल्हूट था. उन्होंने इसके साथ एक स्टेटमेंट ब्लेज़र कैरी किया था, जिसने उनके स्टाइल को और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया था. शिल्पा की एक्सेसरीज में ट्रांसपेरेंट हील्स, गोल्ड ईयररिंग्स और स्टैक्ड ब्रेसलेट्स शामिल थे.

मानना पड़ेगा कि शिल्पा शेट्टी का वॉर्डरोब कलेक्शन बेहद शानदार है. आप भी एक्ट्रेस से स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Summer Fashion, Celebrity Style, Style, Shilpa Shetty, Celeb Fashion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com