विज्ञापन

'मैं बुरी हूं...': सपना चौधरी के इंस्टाग्राम कोट्स जो चर्चा में हैं, कहीं पति वीर साहू की ओर तो नहीं इशारा

सपना चौधरी की निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उनके इंस्टाग्राम के 6 पोस्ट चर्चा में हैं. इन पोस्ट में कहीं समाज को जवाब है, कहीं महिलाओं के हक की बात और कहीं जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीने का संदेश.

'मैं बुरी हूं...': सपना चौधरी के इंस्टाग्राम कोट्स जो चर्चा में हैं, कहीं पति वीर साहू की ओर तो नहीं इशारा
सपना चौधरी ने अपने इन पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है और न ही किसी विवाद का जिक्र किया है.
(Photo Credit: Insta@itssapnachoudhary)

Sapna Choudhary Quotes: हरियाणवी डांस क्वीन सपना चौधरी की निजी जिंदगी इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही है. हाल ही में सपना ने अपने पति वीर साहू के खिलाफ घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. शिकायत में उन्होंने मारपीट, अभद्र व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. इस पूरे विवाद के बीच सपना चौधरी के इंस्टाग्राम पर किए गए कुछ पोस्ट अब लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. 

महिलाओं के हक की बात हो, समाज की सोच को चुनौती देना हो या फिर मुश्किल हालात में मुस्कुराकर आगे बढ़ने का संदेश, उनके हालिया पोस्ट पढ़कर कई लोगों को लग रहा है कि सपना अपनी जिंदगी में चल रहे संघर्ष और भावनाओं को कहीं न कहीं इन्हीं शब्दों के जरिए बयां कर रही हैं.

Women Empowerment Quotes: ये पोस्‍ट बहुत सी मह‍िलाओं के द‍िल को छू सकते हैं या यूं कहें क‍ि ये उनके लिए एक खुला संदेश भी हो सकते हैं. क‍ि मह‍िला हो अपनी हद में नहीं, अपने हक से रहो, क‍िसी से डरकर या दबकर नहीं. इन पोस्‍ट को अगर परखा जाए तो समझा जा सकता है कि सपना शायद काफी समय से ही खुद को मजबूत बनाने का प्रयास कर रही थीं.

सपना के ये पोस्‍ट बहुत सी मह‍िलाओं के ल‍िए मार्गदर्शक का काम कर सकते हैं. एक सशक्‍त मह‍िला का दूसरी मह‍िलाओं के लिए क्‍या संदेश है चलिए समझने की कोश‍िश करते हैं सपना चौधरी के इन संदेशों से- 

‘मैं कलेशी औरत हूं…' - खुद को स्वीकार करने की ताकत

सपना ने लिखा, 'मैं कलेशी औरत हूं, फेर भी पसंद हूं तो तेरी मर्जी..!' इस पोस्ट में उनका आत्मविश्वास साफ नजर आता है. ऐसा लगता है जैसे सपना कहना चाह रही हों कि लोग उन्हें किसी भी नाम से बुलाएं, लेकिन वो खुद को बदलने वाली नहीं हैं. उन्हें अपनी पहचान और अपने व्यक्तित्व पर पूरा भरोसा है.

 Sapna Choudhary Instagram Post. (Photo Credit: Insta@itssapnachoudhary)

“मैं कलेशी औरत हूं, फेर भी पसंद हूं तो तेरी मर्जी..!”

इस लाइन में एक बेबाक महिला की झलक है, जो समाज के टैग से नहीं,अपनी पहचान से पहचानी जाना चाहती है. यह हर उस महिला के लिए मैसेज है, जो लोगों की राय के डर से खुद को दबा लेती है.

‘मैं बुरी हूं…' -  समाज की सोच को चुनौती

एक और पोस्ट में सपना ने लिखा, 'हां, मैं बुरी हूं क्योंकि तुम्हारी घटिया सोच के सांचे में, मैं फिट नहीं बैठती.' ये पोस्ट पढ़कर लगता है कि सपना उन लोगों को जवाब दे रही हैं जो महिलाओं को अपने बनाए हुए पैमानों पर परखते हैं. मानो वो कहना चाह रही हों कि अगर अपनी शर्तों पर जीना बुरा कहलाता है, तो उन्हें ऐसा कहलाने से भी कोई परेशानी नहीं है.

“हां, मैं बुरी हूं क्योंकि तुम्हारी घटिया सोच के सांचे में, मैं फिट नहीं बैठती.”

यह पोस्ट सिर्फ जवाब नहीं है, यह उस सोच के खिलाफ आवाज है जो महिलाओं को तय दायरों में बांधना चाहती है.  
संदेश साफ है: अगर अपनी शर्तों पर जीना ‘बुरा' कहलाता है, तो उसी में ताकत है. 

रिस्क लेना भी जरूरी है

सपना ने लिखा, 'Ek risk aisa lungi, Ya toh risk khatam ya mai.' इस पोस्ट में उनका बेबाक अंदाज दिखाई देता है. ऐसा लगता है कि वो जिंदगी के मुश्किल फैसलों और चुनौतियों से पीछे हटने के बजाय उनका सामना करने की बात कर रही हैं.

Women Empowerment Quotes by Sapna Chaudhry. (Photo Credit: Insta@itssapnachoudhary) 

देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उनका संदेश हो कि कभी-कभी अपनी राह चुनने के लिए बड़ा जोखिम उठाना भी पड़ता है.

“Ek risk aisa lungi, ya toh risk khatam ya mai.”

यह लाइन बताती है कि जिंदगी में कभी-कभी डर से आगे बढ़ने के लिए जोखिम लेना जरूरी होता है. खासकर तब, जब बात हो सेल्फ-रिस्पेक्ट की और मानसिक शांति की.

लोग क्या कहेंगे? जवाब आसान है

(Photo Credit: Insta@itssapnachoudhary) 

हाल ही में सपना चौधरी ने लिखा, 'Suno Sakhi... कुछ तो लोग कहेंगे, वरना बेचारे जिंदा कैसे रहेंगे, उनका काम है कहना, You just become बहरा and maintain a smile on your चेहरा.' पिछले कुछ समय से उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. ऐसे में सपना का ये पोस्ट देखकर लगता है कि वो शायद उन लोगों को जवाब दे रही हैं जो बिना पूरी सच्चाई जाने राय बना लेते हैं.

सपना मानो कहना चाह रही हों कि लोगों की बातों को दिल पर लगाने के बजाय मुस्कुराते हुए आगे बढ़ना ही सबसे अच्छा जवाब है.

यह पोस्ट सीधे दिल को छूती है. इसका मतलब साफ है: लोगों की राय खत्म नहीं होगी, लेकिन आपकी शांति आपके हाथ में है. कई बार चुप रहकर आगे बढ़ना ही सबसे मजबूत जवाब होता है.

सपनों और मेहनत पर भरोसा

एक पोस्ट में सपना ने लिखा, 'Every dream tied to rhythm takes life on the stage.' इस लाइन में सपना का कलाकार वाला रूप नजर आता है. ऐसा लगता है कि वो अपने संघर्ष और मेहनत के सफर को याद कर रही हैं.

Sapna Choudhary latest news. (Photo Credit: Insta@itssapnachoudhary) 

इस पोस्ट को पढ़कर ऐसा लग रहा है जैसे हो कहना चाह रही हों कि सपने तभी पूरे होते हैं जब उनके पीछे लगातार मेहनत और जुनून हो.

यहां सपना का कलाकार वाला रूप सामने आता है.

ये लाइन बताती है: सपने तभी पूरे होते हैं जब उनके पीछे मेहनत और लगातार संघर्ष हो.

सपना चौधरी ने दिया महिलाओं को संदेश

सपना चौधरी ने अपने इन पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है और न ही किसी विवाद का जिक्र किया है. लेकिन उनके शब्दों में आत्मसम्मान, हिम्मत, महिलाओं के अधिकार और जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीने का संदेश जरूर दिखाई देता है.

शायद यही वजह है कि उनके ये पोस्ट सोशल मीडिया पर इतनी चर्चा बटोर रहे हैं.

सपना के ये पोस्ट सिर्फ उनके फैंस के लिए नहीं, बल्कि हर उस महिला के लिए हैं. जो अपने हक, अपनी आवाज और अपने अस्तित्व के लिए लड़ रही है.

Also Read: 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Instagram Post, Relationship, Women Empowerment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com