स्किन केयर में गुलाब जल का सबसे ज्यादा यूज होता है. बाजार में कई तरह के गुलाब जल मिलते हैं, लेकिन उनमें प्रिजर्वेटिव और केमिकल भी हो सकते हैं. अगर आप शुद्ध और केमिकल-फ्री गुलाब जल इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसे घर पर भी आसानी से तैयार किया जा सकता है. इसकी मदद से त्वचा को ताजगी और नमी मिल सकती है.
घर पर कैसे बनाएं गुलाब जल
जानकारी के अनुसार, सबसे पहले गुलाब की सूखी पंखुड़ियां, आसुत (डिस्टिल्ड) पानी, स्टेनलेस स्टील का बर्तन और कांच की बोतल लें. पंखुड़ियों को पानी में धीमी आंच पर करीब 30 मिनट तक पकाएं. जब पंखुड़ियों का रंग हल्का हो जाए, तो मिश्रण को ठंडा करके छान लें. तैयार गुलाब जल को कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में रखें.
कैसे करें इसका इस्तेमाल
चेहरा साफ करने के बाद कॉटन पैड की मदद से गुलाब जल लगाएं. इससे त्वचा ताजा महसूस होती है और चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है.
यह भी पढ़ें: किचन-बाथरूम के नलों पर पड़ गए जिद्दी दाग? घर की इन चीजों से करें साफ, लौट आएगी चमक
फेस पैक में कितना मिलाए गुलाब जल
बता दें कि मुल्तानी मिट्टी या अन्य फेस पैक में गुलाब जल मिलाकर लगाने से त्वचा को ठंडक और नमी मिल सकती है. अगर आप एक कटोरी में दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर लेते हैं तो उसमें करीब 4 चम्मच गुलाब जल मिला सकते हैं.
नहाने के पानी में डालें गुलाब जल
बता दें कि नहाने के पानी में थोड़ा गुलाब जल मिलाने से शरीर को ताजगी महसूस होती है. इसके साथ ही हल्की खुशबू भी बनी रहती है.
यह भी पढ़ें: हर पिता को अपनी बेटी से जरूर करनी चाहिए ये 8 बातें, Parenting Coach ने बताया जिंदगी भर आएंगी काम
बालों के लिए भी है फायदेमंद
साथ ही, शैंपू के बाद गुलाब जल को हेयर रिंस या स्प्रे की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे बाल मुलायम महसूस हो सकते हैं और स्कैल्प को भी ताजगी मिलती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं