विज्ञापन

प्यार के साथ जरूरी है सम्मान और समझ, रिलेशनशिप कोच ने बताया हर महिला अपने रिश्ते से चाहती है ये 3 चीजें

रिलेशनशिप कोच के अनुसार, एक सुखी और मजबूत रिश्ते के लिए सिर्फ प्यार ही काफी नहीं है. हर महिला अपने रिश्ते में मुख्य रूप से तीन चीजें चाहती है. जिसमें भावनात्मक जुड़ाव, सम्मान और समझ जरूरी है.

प्यार के साथ जरूरी है सम्मान और समझ, रिलेशनशिप कोच ने बताया हर महिला अपने रिश्ते से चाहती है ये 3 चीजें
रिलेशनशिप टिप्स
file photo

एक अच्छा और खुशहाल रिश्ता सिर्फ प्यार के सहारे नहीं चलता, बल्कि उसमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान और समझ भी उतना ही जरूरी होता है. रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर महिलाएं अपने रिश्ते में ऐसी भावनात्मक जरूरतों को महत्व देती हैं, जो उन्हें सुरक्षित, समझा हुआ और खास महसूस कराएं. रिलेशनशिप कोच जसकरण सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि महिलाएं पुरुषों से क्या चाहती हैं.

रिलेशनशिप कोच के अनुसार, एक सुखी और मजबूत रिश्ते के लिए सिर्फ प्यार ही काफी नहीं है. हर महिला अपने रिश्ते में मुख्य रूप से तीन चीजें चाहती है. जिसमें भावनात्मक जुड़ाव, जहां उसे सुना और समझा जाए. सम्मान ताकि उसके विचारों और प्रयासों को महत्व मिले और विश्वास चाहिए होता है. रिलेशनशिप कोच जसकरण सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया. पोस्ट में उन्होंने बताया कि महिला को पुरुषों से ऐसी कौन सी 3 चीजें चाहिए होती है, जिससे उनका रिश्ता मजबूत और ज्यादा खुशहाल हो.

सम्मान और तारीफ

रिश्ते को अच्छा और बेहतर बनाना है तो सिर्फ अपने कामों या अपने लुक्स से कहीं ज्यादा, वे जैसी हैं, उसके लिए उन्हें अहमियत और तारीफ महसूस करना. औरतें चाहती हैं कि उन्हें वैसे ही देखा जाए जैसे वे हैं.

इमोशनल कनेक्शन

रिश्ते में गहरी बातचीत, हमदर्दी और समझ औरतों के लिए जरूरी है. अगर, उन्हें ऐसा नहीं लगता कि उन्हें समझा जा रहा है, तो उन्हें प्यार नहीं मिलता.

सपोर्ट और पार्टनरशिप

ऐसा महसूस करना कि आप एक टीम हैं, जो एक-दूसरे के सपनों और चुनौतियों में साथ दे रहे हैं. औरतें अपने प्यार करने वाले आदमी को सपोर्ट करना पसंद करती हैं और यह जरूरी है कि यह एहसास बदले में मिले.

हालांकि, रिलेशनशिप कोच जसकरण सिंह ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा है कि ये बातें पूरी या हर जगह नहीं होती, लेकिन ये आम बातें हैं. हर इंसान की जरूरतें अलग-अलग हो सकती हैं. रिश्ते, बातचीत और आपसी समझ पर ही आगे बढ़ते हैं, इसलिए अगर आपको पक्का नहीं है कि वह क्या चाहती है, तो बस उससे पूछ लें.

यह भी पढ़ें:- Hair Care Tips: बाल लंबे, घने और काले चाहिए, नहाने से 1 घंटा पहले दही में ये 3 चीज मिलाकर लगा लें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dating Coach Tips, Relationship Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com