Love Relationship Tips: प्यारे के रिश्ते के कई अलग-अलग फेज होते हैं. कई बार रिश्ते में ऐसा वक्त भी आता है, जब दिल में सवाल उठने लगते हैं कि क्या हमारा पार्टनर अब भी हमसे उतना ही प्यार करता है? वहीं, ये सवाल मन में बैठ जाएं, तो रिश्ते की खूबसूरती धीरे-धीरे खत्म होने लगती है. अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाल हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. हाल ही में रिलेशनशिप कोच जवल भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट उन्होंने कुछ ऐसे साइन बताए हैं, जो रिश्ते में चीजें क्लियर करने में आपकी मदद कर सकते हैं.
रिलेशनशिप कोच जवल भट्ट के मुताबिक, कई बार मन में ब्रेकअप का इरादा बन जाने के बाद भी लोग सीधे तौर पर कुछ नहीं कहते. हालांकि, उनके हाव-भाव और बर्ताव से सब कुछ झलकने लगता है. इसलिए अगर आपके पार्टनर में भी ये बदलाव दिखने लगे हैं, तो अलर्ट हो जाना जरूरी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
AIIMS की डॉक्टर ने बताया BP चेक करने से पहले यह करें, फिर आएगा सही ब्लड प्रेशर
रिलेशनशिप कोच ने 4 ऐसे साइन बताए हैं, जो साफ तौर पर बताते हैं कि आपका पार्टनर अब ब्रेकअप के लिए मेंटली तैयार हो चुका है. आइए जानते हैं इनके बारे में, साथ ही जानेंगे कि इस कंडीशन में खुद को कैसे संभालें और रिश्ते को कैसे सही दिशा में ले जाने की कोशिश की जा सकती है.
ये साइन बताते हैं ब्रेकअप के लिए मन बना चुका है पार्टनर-
- जवल भट्ट के मुताबिक, अगर सामने वाला व्यक्ति कई दिनों या हफ्तों से बार-बार अपना मूड बदल रहा है. यानी वो आपको अचानक गुस्सा, उदासी या चुप्पी दिखा रहा है, तो यह पहला संकेत हो सकता है कि कुछ सही नहीं है.
- अगर आपका पार्टनर आपसे पहले लंबी-लंबी बातें करता था लेकिन अब वो आपको केवल एक-दो शब्दों में जवाल देने लगा है या आपकी बातचीत बिल्कुल भी नहीं हो रही है, तो समझ जाएं कि वो आपसे ब्रेकअप के लिए मेंटली तैयार हो चुका है.
- अगर पार्टनर बार-बार समय नहीं होने का बहाना बना रहा है, न वह आपसे ऑनलाइन बात कर रहा है और न ही मिलने का प्लान बना रहा है और ये आदत लगातार बनी हुई है, तो यह भी ब्रेकअप की ओर जाने का संकेत हो सकता है.
- इसके अलावा, अगर पार्टनर घंटों या कई दिनों तक आपके मैसेज सीन नहीं कर रहा है, साथ ही वो सामने से आपको कोई मैसेज या कॉल नहीं कर रहा है, तो यह भी साफ संकेत है कि कुछ गलत है.
जवल भट्ट के मुताबिक, ये 4 साइन नजर आने पर सबसे अच्छा तरीका है कि आप एक-दो बार प्यार से और शांति से उनसे बात करने की कोशिश करें. साफ-साफ पूछें कि क्या सब कुछ ठीक है? अगर वे ईमानदारी से बात करते हैं और चीजें क्लियर कर देते हैं, तो अच्छा है. लेकिन अगर वे टालमटोल करें या बात को इधर-उधर घुमा दें, तो समझ जाइए कि आप अब उनके लिए बस एक ऑप्शन बन गए हैं या वे दिल से पहले ही रिश्ता खत्म कर चुके हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं