Relationship Tips: एक खुशहाल रिलेशनशिप में सिर्फ प्यार, भरोसा और साथ निभाना ही जरूरी नहीं होता है. इसके लिए एक दूसरे की बाउंड्रीज, अधिकारों और जिम्मेदारियों को समझना भी बेहद जरूरी होता है. अक्सर कपल्स इमोशनल कनेक्शन को लेकर तो बात कर लेते हैं, लेकिन पैसे, प्राइवेसी और भविष्य से जुड़े कानूनी पहलुओं को नजरअंदाज कर देते हैं. इसी कारण आगे चलकर लड़ाइयां शुरू हो जाती हैं और कई बार रिश्ते टूट भी जाते हैं. ऐसे में हर कपल को रिलेशन में कुछ बाउंड्रीज पर खुलकर जरूरी बात करनी चाहिए. आज हम आपको इन्हीं कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट में वकील और एसआरके लीगल की फाउंडर सना रईस खान ने दी है.
1. फाइनेंशियल बाउंड्री
एक्सपर्ट के अनुसार शादी से पहले या बाद में किसकी कमाई किस तरह खर्च होगी, जॉइन्ट बैंक खाते होंगे या नहीं और कर्ज की जिम्मेदारी किसकी होगी, इन बातों पर पहले से स्पष्टता बेहद जरूरी है. अगर दोनों पार्टनर किसी संपत्ति या निवेश में पैसा लगा रहे हैं, तो उसकी हिस्सेदारी को लेकर भी स्पष्टता जरूर होनी चाहिए. इसके अलावा घर या गाड़ी जैसी बड़ी संपत्ति खरीदते समय ये तय करना जरूरी है कि वो किसके नाम होगा और फाइनेंस कंट्रीब्यूशन किस तरह दर्ज किया जाएगा.
2. प्राइवेसी और डिजिटल बाउंड्री
एक-दूसरे का फोन, पासवर्ड, या सोशल मीडिया अकाउंट रिलेशन में शेयर करना जरूरी नहीं है. एक्सपर्ट के अनुसार हर व्यक्ति को अपनी डिजिटल प्राइवेसी बनाए रखने का अधिकार है. पार्टनर्स को ये समझना चाहिए कि भरोसा बनाए रखने के लिए किसी की पर्सनल जानकारी तक पहुंचना जरूरी नहीं है. इसके अलावा सहमति के बिना पर्सनल फोटोज, चैट्स या पर्सनल इंफोर्मेशन शेयर करना कानूनी और व्यक्तिगत समस्या बन सकता है. खासकर पर्सनल फोटोज को लेकर दोनों पार्टनर्स को बाउंड्री तय करनी चाहिए. किसी की पर्सनल चीजों को उसकी अनुमति के बिना आगे शेयर करना या उसका गलत इस्तेमाल करना कानूनी परेशानी पैदा कर सकता है.
3. फ्रीडम
रिलेशनशिप में होने का मतलब ये नहीं है कि किसी व्यक्ति की हर बात, हर फैसले या हर परिस्थिति के लिए उसकी सहमति खुद मान ली जाए. दोनों पार्टनर्स को ये समझना चाहिए कि रिश्ते में होने के बावजूद हर व्यक्ति की अपनी पसंद, फ्रीडम और पर्सनल बाउंड्री होती हैं. किसी भी फैसले में सामने वाले व्यक्ति की इच्छा और सहमति का सम्मान किया जाना चाहिए.
4. लिव-इन रिलेशनशिप
एक्सपर्ट के अनुसार लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले कपल्स को ये जरूर जानना चाहिए कि साथ रहना अपने आप में विवाह के समान सभी कानूनी अधिकार नहीं देता. हालांकि, परिस्थितियों के आधार पर कानून कुछ संरक्षण मिल सकता है. इसलिए दोनों पार्टनर्स को अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों की जानकारी होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: सुबह पेट साफ नहीं होता? रात में गर्म पानी में ये 3 चीजें मिलाकर पी लें, एक्सपर्ट ने बताया असरदार नुस्खा
यह भी पढ़ें: लोहे की कढ़ाई में काली मेहंदी कैसे बनाएं? Bharti Singh ने बताया सफेद बालों को काला करने का 100% नेचुरल तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं