विज्ञापन

सुबह पेट साफ नहीं होता? रात में गर्म पानी में ये 3 चीजें मिलाकर पी लें, एक्सपर्ट ने बताया असरदार नुस्खा

मशहूर सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने एक आसान से नुस्खे के बारे में बताया है, जो पेट को साफ रखने में मददगार हो सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

सुबह पेट साफ नहीं होता? रात में गर्म पानी में ये 3 चीजें मिलाकर पी लें, एक्सपर्ट ने बताया असरदार नुस्खा
पेट साफ करने के लिए क्या करें?
(Photo Credit: Freepik)

कई लोगों की शिकायत होती है कि सुबह देर तक टॉयलेट में बैठने के बाद भी उनका पेट साफ नहीं हो पाता है. ऐसे में फिर पूरे दिन उन्हें पेट में दर्द, दुखन या ऐंठन जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है. साथ ही दिनभर एनर्जी भी लो रहती है. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. मशहूर सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने एक आसान से नुस्खे के बारे में बताया है, जो पेट को साफ रखने में मददगार हो सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

पेट साफ करने के लिए क्या करें?

इसके लिए न्यूट्रिशनिस्ट रोज रात को सोने से पहले एक खास ड्रिंक पीने की सलाह देती हैं. इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको 10 ग्राम इसबगोल, 3 ग्राम हरड़ पाउडर और 2 ग्राम सौंफ पाउडर की जरूरत होगी. 

यह भी देखें- 

कैसे बनाएं ड्रिंक?

इसके लिए आपको इन तीनों चीजों को 250 से 300 मिलीलीटर गुनगुने पानी में मिलाना है. पानी में इसबगोल, हरड़ और सौंफ के पाउडर को अच्छी तरह मिलाकर तुरंत पी लें. इसके बाद न्यूट्रिशनिस्ट एक गिलास गुनगुना पानी और पीने की सलाह देती हैं. 

कब लेने से मिलेगा फायदा?

श्वेता शाह कहती हैं, आप इस खास ड्रिंक को रोज डिनर के करीब 1 से 2 घंटे बाद पी सकते हैं. नियमित तौर पर पीने से आपको 5 से 7 दिनों में ही कमाल का असर देखने को मिल सकता है. 

कैसे असर दिखाती है ये ड्रिंक?
  • न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं, इसबगोल में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है. यह पानी को सोखकर मल को नरम बनाने में मदद करता है, जिससे मल त्याग त्याग करने में आसानी होती है.
  • हरड़ का इस्तेमाल आयुर्वेद में लंबे समय से पाचन से जुड़ी परेशानियों के लिए किया जाता रहा है. ये भी पेट साफ करने और पाचन को सपोर्ट करने में मदद कर सकती है.
  • वहीं, सौंफ पेट की गैस और पेट फूलने जैसी परेशानी में आराम देने में मदद कर सकती है. सौंफ पेट को ठंडक देती है और पाचन को बेहतर बनाती है. 
  • इस तरह ये तीनों चीजें मिलकर पेट को साफ और पाचन को दुरुस्त रखने में असर दिखा सकती हैं. 
इन बातों का भी रखें ध्यान 

न्यूट्रिशनिस्ट कहती हैं, ये नुस्खा असर जरूर दिखाता है, लेकिन कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए इसके साथ-साथ दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. खाने में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और दूसरी फाइबर वाली चीजें शामिल करें. बहुत ज्यादा तला-भुना और जंक फूड खाने से बचें, साथ ही चाय और कॉफी का भी जरूरत से ज्यादा सेवन न करें. 

यह भी पढ़ें- लोहे की कढ़ाई में काली मेहंदी कैसे बनाएं? Bharti Singh ने बताया सफेद बालों को काला करने का 100% नेचुरल तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Constipation, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com