विज्ञापन

56 साल की उम्र में भी Rahul Gandhi फिट, GEN-Z ने Insta पर पूछा फिटनेस का राज, कांग्रेस नेता ने बताया सीक्रेट

अपनी फिटनेस के बारे में बताते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बताया कि उन्हें मार्शल आर्ट्स पसंद है, इसलिए वह इसका अभ्यास करते हैं. इसके अलावा वह स्विमिंग और रनिंग भी करते हैं. हाल के दिनों में उन्होंने योग शुरू किया है.

56 साल की उम्र में भी Rahul Gandhi फिट, GEN-Z ने Insta पर पूछा फिटनेस का राज, कांग्रेस नेता ने बताया सीक्रेट
राहुल गांधी की फिटनेस का राज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर 'Ask Me Anything' सेशन शुरू किया. इस दौरान राहुल गांधी ने अपनी फिटनेस का राज भी बताया. सेशन के दौरान उनसे पूछा गया कि उनकी फिटनेस रूटीन क्या है. इस सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि फिटनेस (Rahul Gandhi Fitness Routine) में सबसे महत्वपूर्ण बात कोई खास रूटीन नहीं, बल्कि नियमितता है. उनके अनुसार, लगातार और लंबे समय तक फिटनेस पर ध्यान देना ही अच्छे रिजल्ट देता है.

राहुल गांधी की फिटनेस का राज

राहुल गांधी 56 साल के हैं और वह इस उम्र में भी एकदम फिट रहते हैं. अपनी फिटनेस के बारे में बताते हुए राहुल गांधी ने बताया कि उन्हें मार्शल आर्ट्स पसंद है, इसलिए वह इसका अभ्यास करते हैं. इसके अलावा वह स्विमिंग और रनिंग भी करते हैं. हाल के दिनों में उन्होंने योग शुरू किया है. राहुल गांधी ने आगे बताया कि वह रोज लगभग एक घंटा शरीर की ताकत बढ़ाने, स्टैमिना सुधारने और शरीर को लचीला बनाए रखने के लिए निकालते हैं. उनके लिए फिटनेस फ्री टाइम की एक्टिविटी नहीं है, बल्कि एक जरूरी काम है, जिसके लिए वह समय निकालते हैं. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें रात 11 बजे भी एक्सरसाइज करनी पड़े, तो वह उसे जरूर करते हैं.

लोगों को दी ये सलाह

इसके साथ ही राहुल गांधी ने फिटनेस को लेकर एक सलाह भी दी. उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अनहेल्दी खाना खाता है, बहुत ज्यादा शराब पीता है या बार-बार जंक फूड और स्नैक्स खाता रहता है, तो सिर्फ एक्सरसाइज से अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे. उनके मुताबिक, फिटनेस तभी काम करती है जब आप इसे संतुलित लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाते हैं.

कंसिस्टेंसी जरूरी

राहुल गांधी का कहना है कि अगर आप दो दिन एक्सरसाइज करते हैं और फिर तीन दिन स्किप करके शुरू करते हैं, तो ऐसे फिट नहीं हो सकते. फिटनेस के लिए आपको लगातार एक्सरसाइज करनी होगी और एक तय रूटीन के साथ वर्कआउट या बाकी चीजों पर फोकस करना होगा, तभी आप फिट रह सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- इस महिला ने 1 साल में 35 किलो वजन घटाया, फिटनेस इन्फ्लुएंसर बताया सिर्फ इन 6 चीजों से करें परहेज

यह भी पढ़ें:- नारियल, बादाम समेत इन 5 तरह का तेल करी पत्तों के साथ मिलाकर सिर पर लगाएं, मिलेंगे घने-मजबूत और लंबे बाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Rahul Gandhi Fitness
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com