देश में कोरोना वायरल की दूसरी लहर के दौरान बेहद भयानक तस्वीरें सामने आई थी. अब कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का खतरा डराने लगा है. भारत में इसके मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं ऐसे में सावधानी बेहद जरूरी है. खास कर छोटे बच्चों की देखभाल जरूरी है क्योंकि अभी तक भारत में बच्चों का टीकाकरण शुरू नहीं हुआ है. बच्चों में इंफेक्शन का खतरा वयस्कों से अधिक होता है ऐसे में उन्हें लेकर सावधानी की जरूरत भी ज्यादा है. बच्चों को कोरोना के इस नए वेरिएंट ओमिक्रोन से बचाना है तो जरूरी है कि उनकी इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाई जाए. अपने बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए.

हाइजीन का रखें ध्यान
सबसे जरूरी है कि बच्चों को लेकर हाइजीन का खास ख्याल रखा जाए. बाहर से आने के बाद बच्चों को हाथ-पैर धोने की आदत डलवाएं. इसके अलावा खाना खाने से पहले भी उन्हें अच्छे से हाथ धोने को कहें. अपने दांत, जीभ और मुंह को बच्चे साफ रखने की आदत डालें ये आपको ही सिखाना है. हाथों के नाखून साफ रखने से बच्चों में इंफेक्शन का खतरा कम होगा.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
फल और सब्जियां खिलाएं
बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी पावर अच्छी हो इसके लिए आप उन्हें सीजनल फल और सब्ज़ियां अच्छे से खिलाएं. सर्दियों के दिनों में आप बच्चों को सेब, अमरूद, संतरा, अनार आदि फल जरूर खिलाएं. वहीं सब्जियों में ब्रोकली, गाजर, पालक आदि सब्जियां खिलाना अच्छा है. इन सब से न ही सिर्फ बच्चों की इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है बल्कि उनका विकास भी बेहतर होता है.
हेल्दी ब्रेकफास्ट है जरूरी
दिन का पहना मील यानी नाश्ता काफी हेल्दी होना जरूरी है, बच्चों को भी आप सेहतमंद नाश्ता दें. उनके लिए दलिया, बेसन का चीला, सूजी का उपमा, राजगीरा के लड्डू, हलवा आदि खिलाएं, इससे उनकी इम्यूनिटी अच्छी रहेगी.
लंच में खिलाएं चावल
चावल में विटामिन बी मिलता है, इसमें अमीनो एसिड भी पाया जाता है. आप दोपहर के वक्त बच्चे को चावल जरूर खिलाएं. इसके साथ दाल ऐड कर सकते हैं, दाल में कई तरह के विटामिन और प्रोटीन भी होते हैं. बच्चे को दाल पसंद न आए तो चावल में दही और सेंधा नमक मिलाकर भी खिला सकते हैं, बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता का इससे विकास होता है.
फिजिकली एक्टिव होना जरूरी
बच्चों का फिजिकली एक्टिव रहना बेहद जरूरी है. खेल-कूद से बच्चों की हाइट बढ़ती है साथ ही साथ ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है और शारीरिक शक्ति बढ़ती है. बच्चों की इम्यूनिटी अच्छी हो इसके लिए उन्हें खेलने-कूदने के लिए प्रोत्साहित जरूर करें. माता-पिता को चाहिए कि आप भी बच्चों को समय दें और उनके साथ खेलें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं