विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2023

चेकर्ड विंटर को-ऑर्ड सेट में प्रियंका चोपड़ा का दिखा बेहद स्टाइलिश अवतार

प्रियंका चोपड़ा को-ऑर्ड सेट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं

चेकर्ड विंटर को-ऑर्ड सेट में प्रियंका चोपड़ा का दिखा बेहद स्टाइलिश अवतार
प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही हैं
  • चेकर्ड विंटर को-ऑर्ड सेट में प्रियंका चोपड़ा
  • देखें, एक्ट्रेस का स्टाइलिश लुक
  • प्रियंका चोपड़ा का फैशन सेंस कमाल का है


बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने शानदार स्टाइल और फैशन सेंस की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. अपने रेड कारपेट स्टाइल से लेकर ऑफ-ड्यूटी वेकेशन फैशन तक, उन्होंने अपने फैशन गेम को टॉप पर रखा है और एक बार फिर, दिवा बेहद स्टाइलिश लुक में नज़र आ रही हैं. प्रियंका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह एक शीक चेकर्ड विंटर को-ऑर्डिन में पोज देती हुई नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने लुक को शानदार शेड्स के साथ पेयर किया.

हम हमेशा से प्रियंका चोपड़ा के बेमिसाल, बेबाक अंदाज के फैन रहे हैं. एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 84 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं. उनके ये फैन्स उनकी लेटेस्ट तस्वीरें आने का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं. एक्ट्रेस को डिज़ाइनर लेबल Anjul Bhandari के कस्टम-मेड चिकनकारी पैंटसूट में देखा गया. एक्ट्रेस ने स्टाइलिश ब्लेज़र के साथ स्ट्रेट-फिट पैंट पहनी थी. प्रियंका इस लुक में बेहद गॉर्जियस लग रही थीं. उनके इस लुक ने सभी का ध्यान आकर्षित किया. उन्होंने लुक को कम्पलीट के लिए शीक व्हाइट हील्स का चयन किया और खुले बालों के साथ मिनिमल मेकअप ने उनके लुक को और शानदार बना दिया.

पावर ड्रेसिंग के साथ प्रियंका चोपड़ा के स्टाइल स्ट्रीक ने हमेशा से ही सुर्खियां बटोरी हैं. अभी कुछ समय पहले, एक्ट्रेस को एक बॉस लेडी स्टाइल में देखा गया था. उन्होंने डिजाइनर लेबल राहुल मिश्रा से एक शीक आउटफिट का चयन किया. स्टाइलिश नंबर में फुल ब्लेज़र था, जिसमें फ्लोरल पैटर्न था. इसे उन्होंने वाइड-लेग पैंट के साथ पेयर किया. एक्ट्रेस ने आउटफिट के साथ मैचिंग मेकअप किया और हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Priyanka Chopra Instagram, Priyanka Chopra Style, Winter Style
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com