Parenting Tips: आज के कपल की सोच पूरी तरह बदल चुकी है. वह शादी करते ही बेबी प्लान नहीं करते हैं, बल्कि वह शादी के 2 से 3 साल बाद घूमन चाहते हैं, एक दूसरे को समझना चाहते हैं. अपनी लव लाइफ को एंजाय करना चाहते हैं, इन सबके बाद ही बेबी को लेकर प्लानिंग करते हैं. वैसे भी, बच्चे का पालन पोषण करना आसान नहीं है, यह बहुत ही चुनौतीपूर्ण काम है. बेबी होने के बाद जिंदगी में कई तरह के बदलाव होते हैं, उनके अनुसार खुद को बच्चे के साथ एडजेस्ट करना होता है. बच्चों के खानपान का ध्यान रखना, उनकी पढ़ाई और अच्छी परवरिश पर फोकस करने के अलावा हर तरह की जिम्मेदारी बढ़ जाती है. ऐसे में अकसर एक दूसरे के पास पार्टनर के लिए टाइम नहीं बचता है, क्योंकि बेबी हमेशा मां या पापा के पास रहता है. जाहिर है ऐसे में कपल के पास इंटीमेट होने के पल भी बहुत कम होते हैं. हालांकि, कई कपल बच्चे के सोने के बाद उसी कमरे में इंटीमेट हो जाते हैं, लेकिन कई कपल के जेहन में ये सवाल रहता है कि क्या बच्चे के सोने के बाद उसी कमरे में इंटीमेट हो सकते हैं. गाइनकोलॉजिस्ट से जानिए बच्चे के सोने के बाद पति-पत्नी को उसी रूम में इंटीमेट होना चाहिए या नहीं और इसका बच्चे पर कैसा असर पड़ सकता है.

Add image caption here
बच्चे के सोने के बाद उसी कमरे में इंटीमेट होना सही या गलत?
अगर गाइनकोलॉजिस्ट डॉ. अजीमुद्दीन शाह की बात माने तो उनके अनुसार पति-पत्नी को बच्चे के सोने के बाद उसी कमरे में इंटीमेट होने से हमेशा बचना चाहिए. बच्चे का इस पर गलत असर पड़ सकता है. एक्सपर्ट अनुसार पति-पत्नी के रिश्ते में भावनात्मक और शारीरिक जुड़ाव दोनों जरूरी होता है. जाहिर है ऐसे में कपल बच्चे के सोने के बाद उसी कमरे में इंटीमेट होते हैं, जोकि बिल्कुल सही नहीं है.
बच्चे की मेंटल हेल्थ पर पड़ता है असर
डॉ. अजीमुद्दीन शाह के अनुसार कपल बच्चे के सोने के बाद उसी कमरे में इंटीमेट होते हैं, तो इसका असर बच्चे की मेंटल हेल्थ पर हो सकता है, क्योंकि जब बच्चा बड़ा होने लगता है, तो वह अपने आसपास की हर गतिविधि को महसूस करने लगते हैं. इसके अलावा बच्चे आवाज और माहौल को भी पहचानने लगते हैं. ऐसे में उनके साथ एक ही कमरे में रहकर इंटीमेट होना बच्चे की मानसिक स्थिति पर गलत प्रभाव डालता है.
बच्चे की उम्र भी बेहद जरूरी
एक्सपर्ट कहते हैं कि नवजात या छोटे बच्चे, जो गहराई से सोते हैं और अपने आसपास की चीजों से अनजान रहते हैं, उनके साथ यह कम समस्याग्रस्त हो सकता है. बड़े बच्चे, जो नींद में जाग सकते हैं, आवाजें सुन सकते हैं या चीजों को समझने लगते हैं, उनके मामले में यह अधिक संवेदनशील मामला है.
यह भी पढ़ें: घर में क्या रखने से सांप नहीं आता है? सांप को घर से दूर रखने के लिए क्या जलाना चाहिए
यह भी पढ़ें: मनी प्लांट बढ़ नहीं रहा है तो क्या करें? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया मनी प्लांट पर ज्यादा पत्तियां कैसे आएंगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं