विज्ञापन

नाग और नागिन की पहचान कैसे करें, घर में सांप आए तो कैसे भगाएं?

Snake Prevention Tips at Home: नाग और नागिन की पहचान केवल रंग, मोटाई या लंबाई देखकर करना मुश्किल है. घर में सांप दिखने पर उससे दूरी बनाएं, बच्चों को दूर रखें और स्नेक रेस्क्यू टीम बुलाएं. सांप काटने पर तुरंत अस्पताल जाएं.

नाग और नागिन की पहचान कैसे करें, घर में सांप आए तो कैसे भगाएं?
सांप को भगाने के लिए क्या जलाना चाहिए
ndtv

बारिश के मौसम में घर के आंगन, बगीचे या आसपास सांप दिखाई देने पर लोग अक्सर घबरा जाते हैं. ऐसे में मन में सबसे पहला सवाल आता है कि सांप नाग है या नागिन और उसे घर से सुरक्षित तरीके से कैसे दूर किया जाए. हालांकि केवल सांप की मोटाई, लंबाई या रंग देखकर उसके नर या मादा होने का पता लगाना आसान नहीं है. वन्यजीव एक्सपर्ट के अनुसार, सांप को खुद पकड़ने या भगाने की कोशिश करना खतरनाक हो सकता है. ऐसे में उससे दूरी बनाए रखना, घर के आसपास सफाई रखना और जरूरत पड़ने पर प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम की मदद लेना जरूरी है.

नाग और नागिन की पहचान कैसे करें

एक्सपर्ट ने बताया कि मोटा सांप नाग और पतला सांप नागिन होता है, लेकिन यह धारणा सही नहीं है. सांप की प्रजाति और उम्र के अनुसार उसके शरीर की बनावट अलग हो सकती है. कुछ प्रजातियों में नर की पूंछ मादा के मुकाबले लंबी और पतली हो सकती है लेकिन यह अंतर हर सांप में एक जैसा नहीं होता है. इसी तरह, केवल रंग देखकर भी नर और मादा की पहचान नहीं की जा सकती है. इसकी सटीक पहचान के लिए एक्सपर्ट वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल करते हैं. इसलिए आम लोगों को सांप के पास जाकर उसकी जांच करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.

घर में सांप आ जाए तो क्या करें

अगर घर में सांप दिखाई दे तो सबसे पहले शांत रहें और उससे सुरक्षित दूरी बना लें. उसे छूने, डंडे से हटाने, पकड़ने या मारने की कोशिश न करें. बच्चों और पालतू जानवरों को उस जगह से दूर रखें. अगर संभव हो तो सुरक्षित दूरी से सांप की गतिविधि पर नजर रखें, लेकिन उसके करीब न जााएं. इसके बाद स्थानीय वन विभाग या प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम से संपर्क करें.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- घूस को कैसे भगाएं? घूस मारने के लिए कौन सी दवा है

क्या पौधे लगाने से दूर भागते हैं सांप

सोशल मीडिया पर लेमनग्रास, स्नेक प्लांट और दूसरे सुगंधित पौधों को सांप भगाने में कारगर बताया जाता है. हालांकि, इन पौधों को लगाने से सांप घर में नहीं आएंगे, इसका पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. सांपों से बचाव के लिए घर के आसपास सफाई रखें, झाड़ियों और कचरे को हटाएं और दीवारों या पााइप के आसपास मौजूद दरारों को बंद करें. इससे सांपों को छिपने की जगह मिलने की संभावनाा कम हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

सांप काट ले तो तुरंत क्या करें

सांप के काटने पर व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाएं. झाड़-फूंक, घाव काटने, जहर चूसने या कसकर पट्टी बांधने जैसे तरीके न अपनाएं. मरीज को शांत रखें और अनावश्यक हलचल से बचााएं. सांप को पकड़ने या उसकी पहचान करने के लिए वाापस उसके पास जाने की कोशिश न करें.

ये भी पढ़ें- गंदी टाइल्स कैसे साफ करें? टाइल्स साफ करने वाला कौन सा केमिकल आता है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Snake Hiding In Bullet Bike, Saap
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com