- बच्चे का बोर्ड एग्जाम है.
- और बच्चा स्ट्रेस और प्रेशर ले रहा है.
- तो आज से करें ये काम.
Board Exam Pressure: आज के इस कॉम्पिटिशन के दौर में बच्चों पर इतना दबाव (Pressure) है कि वो किसी भी हाल में खुद को बाकी बच्चों से आगे देखना चाहते हैं, इसके लिए वो कुछ भी करने के लिए तैयार होते हैं. ये प्रेशर तब और भी ज्यादा बढ़ जाता है, जब एग्जाम पास आते हैं. एग्जाम (Exam) का प्रेशर बच्चों को कई तरह से परेशान करता है. ऐसे में बच्चे कई बार डिप्रेशन का शिकार होते हैं और कई बार नौबत सुसाइड (Suicide) तक आ जाती है. इससे बचने के लिए पेरेंट्स को अपने बच्चों की आदतों पर ध्यान देना चाहिए और उनके साथ लगातार बात करनी चाहिए.
इस तेल से बालों की सफेदी हो सकती है दूर, बस मेथी के साथ मिलाकर करनी होगी बालों की मालिश
बच्चे पर ध्यान देना जरूरी
बतौर पेरेंट्स आप अपने बच्चे के कुछ लक्षण देख सकते हैं, जिनसे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो कितने ज्यादा दबाव में हैं या फिर डिप्रेशन का शिकार तो नहीं हो रहे... अगर आपके बच्चे का किसी भी चीज में मन नहीं लग रहा है तो आप समझ जाइए कि वो परेशान है और किसी चीज को लेकर काफी टेंशन में है. अगर बच्चा बार-बार रूम से बाहर आ रहा है या फिर बेचैन दिख रहा है तो तुरंत उससे बात करें.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

इन बातों का खयाल रखें पेरेंट्स
बच्चे के रूटीन पर भी आप ध्यान दे सकते हैं. ये देख सकते हैं कि वो कितने घंटे सो रहा है और अच्छी नींद ले रहा है या फिर नहीं. अगर बच्चा ठीक से नहीं सो पा रहा है तो एग्जाम का प्रेशर उसके लिए खतरनाक साबित हो सकता है. वहीं अगर बच्चा जरूरत से ज्यादा खाना खा रहा है तो भी आपके लिए टेंशन की बात है. ये भी डिप्रेशन का एक लक्षण हो सकता है. अगर बच्चा अकेला रहना चाहता है और बात-बात पर चीख रहा है तो भी उस पर ध्यान देने की जरूरत है. बतौर पेरेंट्स आप बच्चों से बात करें और उनके साथ हर चीज डिसकस करें, उन्हें ये बताएं कि एग्जाम ही सब कुछ नहीं है.

Photo Credit: iStock
बच्चों के लिए टिप्स
अब बच्चों को भी खुद पर एग्जाम टाइम के दौरान ध्यान देना जरूरी होता है. अगर आप भी बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि अपनी बॉडी और दिमाग को रीलैक्स रहने दें, बीच में अच्छा ब्रेक लें और पूरी नींद लें. बीच में वक्त निकालकर अपना फेवरेट गेम खेलें और दोस्तों से मिलने जाएं. हेल्दी खाना खाएं और बेवजह की चिंता करना छोड़ दें. अगर किसी चीज में डाउट है तो अपने टीचर या सीनियर से खुलकर बात करें.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं