नोएडा में आज यानी 16 जुलाई को इस्कॉन नोएडा (ISKCON Noida) की ओर से भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी. हर साल की तरह इस बार भी यात्रा को लेकर भक्तों में खास उत्साह है. पूरे रास्ते भजन-कीर्तन, हरिनाम संकीर्तन, नृत्य और महाप्रसाद का आयोजन होगा. आइए जानते हैं रथ यात्रा की टाइमिंग, रूट और सेवा की पूरी जानकारी-
कितने बजे से शुरू होगी रथ यात्रा?
इस्कॉन नोएडा के अनुसार, रथ यात्रा शाम 4 बजे से शुरू होगी. अगर आप पहली बार इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं, तो समय से पहले पहुंचना बेहतर रहेगा.
क्या रहेगा रथ यात्रा का रूट?यात्रा का रूट सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन, अट्टा मार्केट, सब मॉल चौक, डी.एम. चौक, सेक्टर-20, 21, 25 और 26 चौक होते हुए इस्कॉन मंदिर तक रहेगा. मंदिर परिसर में यात्रा का समापन होगा. इसके बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद और भंडारे की व्यवस्था की गई है.
सुबह से होगी खास आरती और सेवारथ यात्रा के दिन सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक विशेष आरती सेवा होगी. इस दौरान भक्त भगवान की आरती में शामिल हो सकते हैं. जो श्रद्धालु सेवा का संकल्प लेते हैं, उन्हें भगवान को आरती अर्पित करने का अवसर मिलेगा. पूजा के बाद उनकी आरती की थाली महाप्रसाद से भरकर उन्हें दी जाएगी. यह सेवा भक्तों के लिए खास आध्यात्मिक अनुभव मानी जाती है.
इन सेवाओं में ले सकते हैं भागइस्कॉन नोएडा ने अलग-अलग सेवाओं के लिए दान राशि तय की है. श्रद्धालु अपनी इच्छा और श्रद्धा के अनुसार इनमें भाग ले सकते हैं.
- आरती सेवा- 2,100 रुपये
- महा आरती सेवा- 3,100 रुपये
- महा प्रसाद सेवा- 5,100 रुपये
- फ्रूट सेवा- 11,000 रुपये
- 56 भोग सेवा- 21,000 रुपये
- प्रसादम सेवा- 31,000 रुपये
- रथ और मंदिर फूल सजावट सेवा- 1,00,000 रुपये
- देव विग्रह (डिटी) ड्रेस सेवा- 1,51,000 रुपये
ऐसे में अगर आप आज कुछ समय आध्यात्मिक माहौल में बिताना चाहते हैं, तो इस्कॉन नोएडा की यह रथ यात्रा आपके लिए एक अच्छा अनुभव हो सकती है.
यह भी पढ़ें- Puri Travel Guide: पुरी जा रहे जगन्नाथ रथ यात्रा देखने? इन जगहों पर घूमना मिस मत करना, जानिए पूरा रूट...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं