साल 2020 गया और 2021 आ गया. ये वो वक्त है जब हम अपने बीतने वाले साल का आंकलन कर रहे होते हैं. ये वक़्त खुद की गलतियों को न दोहराने और अपनी आदतों को सुधारने का होता है. ऐसे में हम चाहते हैं कि नए साल से हम अपनी दिनचर्या में उन सभी चीज़ों को शामिल कर लें जो पिछले साल हम नहीं कर पाए. या फिर ऐसी कोई आदत जिसे हम नए साल में दोहराना ही नहीं चाहते, लेकिन कुछ वादे ऐसे होते हैं तो हम निभा नहीं पाते. आइए जानते हैं उनके बारे में.
इस लिस्ट में पहला वादा- स्मोकिंग कल से बंद
अगर आप सिगरेट पीते हैं या पीती हैं तो न जाने कितनी ही बार आपने सिगरेट छोड़ने का वादा नए साल में ख़ुद से ज़रूर किया होगा. हम यकीन से कह सकते हैं कि जनाब आप अपने खुद के वाद पर 15 दिन से ज्यादा नहीं टिक पाए होंगे और अगर टिक भी गए तो आने वाले कुछ दिनों में आपने ख़ुद से किया ये वादा ज़रूर तोड़ दिया होगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दूसरा वादा- बाहर का खाना बंद
घर से दूर रहते हैं और ऑफिस की जल्दी होती है तो खाने का ख़याल आपको बिल्कुन नहीं रहता होगा. हालांकि आप चाहते हैं कि आप बाहर के खाने से मुंह मोड़ लें. लेकिन मोह है कि छूटता ही नहीं, सिर्फ खाने से ही नहीं हमारे आलस से भी. नए साल पर हम ये रिजोल्यूशन लेते ज़रूर हैं कि अब से बाहर का खाना बिल्कुल बंद, क्योंकि इस साल इसी ख़राब आदत की वजह से आप कितनी बार बीमार हुए हैं और आपको ऑफिस से छुट्टी लेनी पड़ी है. हम चाहते हैं कि आप ख़ुद से किया ये वादा ज़रूर पूरा करें, लेकिन हमें लगता है कि ये वादा भी आप ज़्यादा दिन निभा नहीं पाएंगे.
तीसरा वादा- खुद को फिट रखने का
ऑफिस हो या कॉलेज हर जगह आप ख़ुद से अलग दिखाना चाहते हैं. इसी ख्वाहिश के चलने न्यू ईयर से पहले आप खुद से एक वादा करते हैं. कल से योगा क्लास, जिम या फिर घर पर ही रोज़ाना एक्सरसाइज़ करेंगे. अरे जनाब पसीना बहाने के लिए जिगर चाहिए. उसके लिए टाइम चाहिए जो कि आपके पास बिल्कुल नहीं है. ऐसे में ये वादा भी आप पूरा नहीं कर पाते हैं.
चौथा वादा- सोशल मीडिया पर टाइम की बर्बादी नहीं
इन दिनों आपके पसंदीदा रिजोल्यूशन में शुमार है ये वादा. आपको लगता है कि आप बेवजह ही सोशल मीडिया पर बहुत वक़्त बर्बाद कर रहे हो. आप हर रोज़ चाहते हो कि इस बुरी आदत से मुक़्त हो जाएं, लेकिन मुक्ति है कि मिलती ही नहीं. ऐसे में आप वक़्त चुनते हैं नए साल का. पक्का इस साल से सोशल मीडिया पर वक़्त बर्बाद नहीं करेंगे. लेकिन हमें पता है साल शुरू होते होते आपका ये वादा और हसरत अधूरी ही रह जाती है.
पांचवां वादा-सुबह जल्दी उठेंगे
बचपन से आप सभी के फेवरेट वादों में ये ज़रूर शामिल होगा. हर नए साल पर हम इस साल की सबसे बड़ी बुराई सुबह जल्दी न उठ पाने की आदत से निजात पाना चाहते हैं, लेकिन कैसे सिर्फ वादा करके. आप चाहते हैं कि नए साल में आप हर काम वक़्त पर करेंगे, जिसके लिए ज़रूरी है आपका सुबह जल्दी उठना, लेकिन जब आप रात को जल्दी सोएंगे ही नहीं तो सुबह उठेंगे कैसे. ख़ैर आपसे ये वादा भी नए साल में पूरा होने से रहा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं