विज्ञापन

घर पर दालचीनी और जायफल से नेचुरल रूम फ्रेशनर बनाने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे

घर को फ्रेश रखने के लिए बाजार से महंगे-महंगे रूम फ्रेशनर खरीदने की आवश्यकता नहीं है. ये रूम फ्रेशनर खुशबू तो देते हैं, लेकिन जेब पर भी भारी पड़ते हैं. ऐसे में घर की रसोई में मौजूद कुछ चीजों की मदद से एक बेहतरीन नेचुरल एयर फ्रेशनर तैयार कर सकते हैं.

घर पर दालचीनी और जायफल से नेचुरल रूम फ्रेशनर बनाने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे
घर पर रूम फ्रेशनर बनाएं
file photo

Homemade Room Freshener: हर किसी को ऐसा घर पसंद होता है, जहां एंट्री करते ही हल्की और सुकून देने वाली खुशबू महसूस हो. अक्सर, हम अपने घर को साफ-सुथरा रखने के लिए बाजार से महंगे-महंगे रूम फ्रेशनर खरीदते हैं. ये रूम फ्रेशनर खुशबू तो देते हैं, लेकिन जेब पर भी भारी पड़ते हैं. ऐसे में घर की रसोई में मौजूद कुछ चीजों की मदद से एक बेहतरीन नेचुरल एयर फ्रेशनर तैयार कर सकते हैं. इससे घर खुशबू से महक जाएगा. चलिए आपको बताते हैं दालचीनी और जायफल से कैसे नेचुरल फ्रेशनर बनाएं.

नेचुरल रूम फ्रेशनर कैसे बनाएं

उबले हुए मसालों से घर को महकाना कोई नई बात नहीं है, लेकिन ज्यादातर लोग केमिकल वाले एयर फ्रेशनर के विकल्प ढूंढ रहे हैं. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, दालचीनी और जायफल दोनों में खुशबूदार कंपाउंड होते हैं. दालचीनी में सिनामाल्डिहाइड और जायफल में मिरिस्टिसिन होता है. ये गर्म पानी में आसानी से भाप बनकर उड़ने लगते हैं और यही वजह है कि जैसे ही बर्तन से भाप निकलनी शुरू होती है, इनकी खुशबू पूरे कमरे में तेजी से फैल जाती है.

घर पर सही तरीके से कैसे तैयार करें

इसका तरीका बहुत आसान है. एक बर्तन में पानी लें और उसमें दालचीनी के एक या दो टुकड़े और थोड़ा सा ताजा कद्दूकस किया हुआ जायफल डालें. पानी को उबालें और फिर आंच धीमी कर दें ताकि उससे धीरे-धीरे भाप निकलती रहे. असली ट्रिक इसे कुछ मिनटों तक धीमी आंच पर पकने देना है, क्योंकि भाप से ही कमरे में खुशबू फैलती है. पानी की मात्रा और उबाल की तेजी के आधार पर, इसकी खुशबू आमतौर पर 30 मिनट से एक घंटे तक बनी रहती है.

बनाने की विधि

उबालें- एक बर्तन में 1 से 2 कप पानी डालें.

मसाले मिलाएं- उसमें दालचीनी और जायफल डाल दें.

सिमर करें- मिश्रण को धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक उबलने दें. जब पानी में मसालों की अच्छी महक आने लगे और पानी आधा रह जाए, तो गैस बंद कर दें.

ठंडा करें- इस पानी को पूरी तरह से ठंडा होने दें.

छाने- ठंडा होने के बाद इसे एक बारीक छलनी या सूती कपड़े से छान लें.

बोतल में भरें- छने हुए खुशबूदार पानी को स्प्रे बोतल में भर लें.

यह तीखी और मसालेदार खुशबू किचन, बाथरूम या बंद जगहों पर मौजूद गंध को कम करने या छिपाने में मदद करती है. धीमी आंच पर पकते समय निकलने वाली तेज, मसालेदार-मीठी खुशबू, पिछली रात के खाने की गंध या बंद कमरे की बासी हवा जैसी जिद्दी गंधों को दबा देती है और उन्हें हल्का कर देती है. यह गहरी सफाई करने या घंटों तक खिड़कियां-दरवाजे खोलकर हवादार बनाने की तुलना में कम मेहनत वाला उपाय है. खासकर सर्दियों में यह बहुत काम आता है, जब खिड़कियां खोलना हमेशा मुमकिन नहीं होता.

यह भी पढ़ें:- टोस्टर को अंदर-बाहर से कैसे साफ करें, बिना रगड़े ही निकल जाएगी सारी गंदगी, सैंडविच मेकर साफ करने के 3 आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- रसोई से चींटियों को भगाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? चींटियां किस गंध से नफरत करती हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Room Freshener, Room Freshener Spray
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com