National Hair Day: आज दुनियाभर में 'नेशनल हेयर डे' (National Hair Day) मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर हम आपको बता रहे हैं, बालों से जुड़े कुछ रोचक तत्वों के बारे में. बालों की खूबसूरती (Hair beauty) और सेहत संवारने के लिए इनकी जितनी केयर करना दिन में ज़रूरी है, उतनी ही रात (Night) में भी ज़रूरी है. पर बहुत ही कम लोग ऐसे होंगे, जो रात को बालों की देखभाल (Hair care) के लिए समय निकाल पाते हैं, जबकि बालों को सिल्की, शाइनी और हेल्दी बनाये रखने के लिए नाइट हेयर केयर टिप्स को अपनाना बहुत ज़रूरी है. हर किसी के व्यक्तित्व की खूबसूरती उसके सिर के बालों से कई गुना बढ़ जाती है. वहीं, असंतुलित खान-पान, तनाव भरी जिंदगी, धूल-मिट्टी, प्रदूषण और केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स ने सिर के बालों का दम निकालकर रख दिया है. ऐसे में सवाल उठता है कि इस भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों की देखभाल कैसे करें? आज हम कुछ ऐसे हेयर केयर टिप्स बता रहे हैं, जो न सिर्फ फायदेमंद हैं, बल्कि उनका प्रयोग भी बेहद आसान है. तो चलिए जानते हैं, बालों की केयर कैसे करें.

National Hair Day 2021: ऐसे करें बालों की केयर
बालों से जुड़ी रोचक बातें (Amazing Facts About Hair)
बता दें कि बालों (Hair) में होने वाले परिवर्तन हमारे हार्मोन्स पर डिपेंड करते हैं, जिसके चलते हर 6 महीने में हमारे बाल बदल जाते हैं. बाल हर महीने करीब डेढ़ इंच की दर से बढ़ते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आपको जानकर शायद हैरानी हो कि बालों की उम्र महज 8 से 10 साल होती है. इसके बाद पुन: नए बाल आते हैं.
बालों के घटने और बढ़ने के पीछे कई कारक जिम्मेदार होते है. बालों का 95 फीसदी हिस्सा कैरोटीन नामक प्रोटीन का बना होता है.
कैरोटीन एक ऐसा हार्मोन है, जो 18 तरह के अमीनो एसिड से बनता है.

National Hair Day 2021: बालों से जुड़े रोचक तथ्य
बालों में कार्बन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, हाइड्रोजन और सल्फर मौजूद होते हैं.
सिर की त्वचा के बारे में बताया कि सिर के अंदर वाली त्वचा को हेयर फॉलिकल (Hair Follicle) कहते हैं, जबकि ऊपर वाले हिस्से को हेयर शाफ्ट (Hair Shaft) कहते हैं, इसे बनने में 22 हफ्ते का टाइम लगता है.
हमारे शरीर में लगभग 5 मिलियन (50 लाख) हेयर फॉलिकल होते हैं और हमारे सिर पर कुल 10 लाख हेयर फॉलिकल होते हैं.
जैसे-जैसे हम बड़े होते जाते हैं, हमारे सिर के बालों का घनत्व कम होता जाता है. इसका कारण यह है कि जब बड़े होते हैं, तो हमारे सिर का आकार भी बड़ा होता जाता है.

National Hair Day 2021: बालों को ऐसे बनायें खूबसूरत
बालों के निर्माण में हार्मोन्स की मुख्य भूमिका होती है, इसलिए महिलाओं और पुरुषों में बाल निर्माण की प्रक्रिया भिन्न होती है.
सिर के बाल प्रति माह लगभग डेढ़ इंच की दर से बढ़ते हैं. ये 2 से 8 साल तक बढ़ सकते हैं.
शरीर के अन्य भागों के बाल एक निश्चित वृद्धि के बाद रुक जाते हैं. शरीर के बाल हर 6 माह बाद बदलते रहते हैं.
हमारे शरीर के बाल भी शुद्ध वायु खींचने का काम करते हैं, लेकिन हम ज्यादा कपड़े पहनकर बालों को शुद्ध वायु खींचने से रोकते हैं और परिणाम यह होता है कि हम बीमार पड़ जाते हैं.
शरीर में अन्य स्थानों की अपेक्षा सिर के बालों का महत्व अधिक है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं