Nagfani Vastu Tips : घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह के पौधे लगाते हैं. कुछ पौधे अपनी सुंदरता और कम देखभाल के कारण पसंद किए जाते हैं, तो कुछ को वास्तु शास्त्र में शुभता, सुख-समृद्धि और धन से जोड़कर देखा जाता है. नागफनी भी ऐसा ही एक पौधा है, जो अपनी अलग बनावट और कांटों के कारण आसानी से पहचान में आ जाता है. ऐसे में अगर आप भी घर में नागफनी लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लें कि वास्तु में इसे लेकर क्या मान्यता है, इसे घर में कहां रखना उचित माना जाता है और धन-समृद्धि से जुड़े पौधों में किन पौधों का नाम लिया जाता है.
घर में नागफनी का पौधा लगाने से क्या होता है?
कई लोगों का मानना है कैक्टस यानी नागफनी को सही जगह पर रखा जाए तो यह घर को नकारात्मक ऊर्जा से बचाने में मदद कर सकती है. कुछ वास्तु मान्यताओं में इसके कांटों को सुरक्षा से जोड़कर देखा जाता है और माना जाता है कि यह बाहरी नकारात्मकता को घर के भीतर आने से रोकने का काम कर सकती है. हालांकि, कुछ वास्तु शास्त्र की कुछ मान्यताओं में नागफनी और दूसरे कांटेदार पौधों को घर के भीतर लगाने से बचने की सलाह दी जाती है. कुछ लोग मानते हैं कि कांटेदार पौधे घर के वातावरण में नकारात्मकता बढ़ा सकते हैं और इनके कारण पारिवारिक सुख-शांति प्रभावित हो सकती है.
नागफनी का पौधा कहां लगाना चाहिए?
अगर नागफनी को घर में रखना है, तो इसे घर के मुख्य हिस्सों की बजाय बालकनी, छत या बाहरी हिस्से में रखने की सलाह दी जाती है. इसे घर के मुख्य दरवाजे और खिड़कियों के पास रखने से बचना चाहिए. नागफनी को पर्याप्त धूप और ऐसी मिट्टी बेहतर होती है, जिसमें पानी ठहरे नहीं. इसलिए इसे ऐसी जगह रखना बेहतर होता है जहां पौधे को पर्याप्त रोशनी मिले और पानी जमा न हो.
नागफनी की कीमत उसकी किस्म और आकार के हिसाब से बदलती है. छोटी पौध स्थानीय नर्सरी में कम कीमत पर मिल सकती है, जबकि बड़े या सजावटी पौधों की कीमत ज्यादा हो सकती है. नागफनी को लेकर वास्तु में शुभ-अशुभ से जुड़ी अलग-अलग मान्यताएं हो सकती हैं. इन्हें वैज्ञानिक तथ्य नहीं माना जाना चाहिए. अगर आपको यह पौधा पसंद है, तो इसे ऐसी जगह रखें जहां इसे पर्याप्त धूप मिले, पानी का जमाव न हो और उसके कांटों से बच्चों या पालतू जानवरों को चोट का जोखिम न हो.
ISKCON Dwarka में गूंजा 'दिव्य कृष्ण', Kathak के जरिए जीवंत हुई श्रीकृष्ण की लीलाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं