विज्ञापन

चांदी अगर काली हो जाए तो कैसे साफ करें? जानिए चांदी की मूर्ति कैसे साफ की जाती है

आप कुछ आसान घरेलू चीजों की मदद से चांदी की लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति को एकदम नया जैसा चमका सकते हैं. आज हम आपको घर पर ही सिल्वर क्लीनिंग पाउडर बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घर बैठे ही चांदी की मूर्तियों और बर्तनों को फिर से चमका सकते हैं.

चांदी अगर काली हो जाए तो कैसे साफ करें? जानिए चांदी की मूर्ति कैसे साफ की जाती है
चांदी की मूर्ति कैसे साफ करें?
Photo Credit: NDTV

Lakshmi Ganesh Ji ki Chandi Ki Murti Kaise Saaf Karen: दिवाली का त्योहार आते ही घरों में लक्ष्मी-गणेश पूजन की तैयारियां शुरू हो जाती हैं और कई लोग पूजा के लिए चांदी की मूर्तियां, थाली और बाकी बर्तन निकालते हैं. लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल न होने और हवा-नमी के संपर्क में रहने के कारण चांदी का सामान काला पड़ जाता है और उसकी चमक फीकी हो जाती है. अगर आपके घर में भी चांदी की लक्ष्मी-गणेश जी मूर्तियां या बर्तन काले पड़ गए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप कुछ आसान घरेलू चीजों की मदद से चांदी को एकदम नया जैसा चमका सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको घर पर ही सिल्वर क्लीनिंग पाउडर बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घर बैठे ही चांदी की मूर्तियों और बर्तनों को फिर से चमका सकते हैं. इसकी जानकारी @MaaYehKaiseKarun नाम के यूट्यूब चैनल से दी गई है.

सिल्वर क्लीनिंग पाउडर बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • 2 चम्मच गेहूं का आटा, मैदा, रवा या बेसन (कोई भी एक)
  • 1 चम्मच कोलगेट टूथ पाउडर
  • जरूरत अनुसार पानी

यह भी पढ़ें: प्लास्टिक की टूटी कुर्सी कैसे जोड़ें? प्लास्टिक का टूटा सामान जोड़ने का आसान तरीका

सिल्वर क्लीनिंग पाउडर कैसे बनाएं?

सिल्वर क्लीनिंग पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले आटा (या मैदा, रवा, बेसन) और कोलगेट पाउडर को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट जैसा तैयार कर लें. आपका सिल्वर क्लीनिंग पाउडर बनकर तैयार हो जाएगा.

कैसे करें चांदी की मूर्ति साफ?

सबसे पहले चांदी की मूर्ति को हल्का गीला कर लें. फिर तैयार पेस्ट को उस पर लगाकर धीरे-धीरे रगड़ें. इसके बाद कुछ मिनट बाद साफ पानी से धो लें. इसके बाद अब कोलगेट पाउडर का थोड़ा सूखा पाउडर सतह पर लगाएं. फिर मुलायम ब्रश की मदद से अतिरिक्त पाउडर साफ कर दें. आखिर में पानी से साफ कर लें और पोंछ लें. इससे चांदी की मूर्ति आसानी से साफ हो जाएगी.

आखिर काली क्यों पड़ती है चांदी?

चांदी हवा में मौजूद सल्फर कंपाउंड के संपर्क में आकर ऑक्सीडाइज होने लगती है. इसी वजह से उसकी सतह पर काली परत जम जाती है. खास तौर पर प्योर चांदी के बर्तन और पूजा का सामान अधिक तेजी से काला पड़ने लगता है.

यह भी पढ़ें: दिवाली की पूजा से पहले तांबे का लोटा कैसे साफ करें? जानिए तांबे के बर्तन साफ करने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Cleaning Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com