विज्ञापन

Mother's Day 2026 Date: मदर्स डे कब मनाया जाएगा, जानें इसका इतिहास और महत्व

Mother's Day 2026: एक मां का असर किसी व्यक्ति के मूल्यों, व्यक्तित्व और इमोशनल ग्रोथ को भी शेप देता है, जो जीवन को बेहतर बनाने में मदद करता है. मदर्स डे सिर्फ मदर्स तक ही सीमित नहीं है, बल्कि दादी-नानी, देखभाल करने वालों और उन सभी मातृ स्वरूपों को भी सम्मान देता है. आइए जानते हैं इस खास दिन को मनाने का इतिहास और महत्व.

Mother's Day 2026 Date: मदर्स डे कब मनाया जाएगा, जानें इसका इतिहास और महत्व
Mother's Day 2026: मदर्स डे का इतिहास.

Mother's Day 2026: माएं बच्चों की जिंदगी में एक अनोखी और अपूरणीय भूमिका निभाती हैं. वे बिना किसी शर्त के प्यार, देखभाल और मार्गदर्शन देती हैं. हालांकि उनके प्रयास हर दिन सम्मान के योग्य हैं, लेकिन मदर्स डे उनके त्याग, बलिदान और योगदान का जश्न मनाने और उन्हें सम्मान देने का एक खास मौका होता है. ये दिन सिर्फ मातृत्व का जश्न मनाने के लिए नहीं, बल्कि उन महिलाओं की ताकत और दृढ़ता को पहचानने के लिए भी है, जो कई जिम्मेदारियों को एक साथ निभाती हैं. घर संभालने से लेकर प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ने तक, वर्किंग मदर्स अपनी लगन और मेहनत से लगातार इंस्पायर करती हैं.

एक मां का असर किसी व्यक्ति के मूल्यों, व्यक्तित्व और इमोशनल ग्रोथ को भी शेप देता है, जो जीवन को बेहतर बनाने में मदद करता है. मदर्स डे सिर्फ मदर्स तक ही सीमित नहीं है, बल्कि दादी-नानी, देखभाल करने वालों और उन सभी मातृ स्वरूपों को भी सम्मान देता है, जो समाज में पालन-पोषण की भूमिका निभाते हैं.

मदर्स डे 2026 की तारीख ( other's Day 2026 Date)

इस साल मदर्स डे रविवार, 10 मई को मनाया जाएगा.

आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास और महत्व 

मदर्स डे 2026: इतिहास ( Mother's Day History)

मदर्स डे की शुरुआत प्राचीन सभ्यताओं जैसे ग्रीस और रोम से मानी जाती है, जहां मां देवी रिया और साइबेले के सम्मान में त्योहार मनाए जाते थे. आधुनिक इतिहास में यह उत्सव 20वीं सदी की शुरुआत में प्रमुखता से सामने आया. सोशल वर्कर अन्ना जार्विस को अमेरिका में मदर्स डे की स्थापना का श्रेय दिया जाता है. 1908 में उन्होंने अपनी मां की सेवा भावना को सम्मान देने के लिए पहला ऑफिशियल मदर्स डे आयोजित किया गया था. उनकी मां अमेरिकी गृह युद्ध के दौरान सामुदायिक सेवा में सक्रिय थीं. बाद में इस परंपरा को मई के दूसरे रविवार के रूप में मान्यता दी गई, जो अन्ना की मां की पुण्यतिथि भी थी.

मदर्स डे 2026: महत्व ( Mother's day Importance)

मदर्स डे प्यार, आभार और मांओं के त्याग के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक अवसर है. यह परिवारों को संवारने और समाज में योगदान देने में उनकी भूमिका को उजागर करता है, जहां वे अक्सर दूसरों की जरूरतों को अपनी जरूरतों से पहले रखती हैं. यह दिन लोगों को रुककर उन अनगिनत त्यागों और बिना शर्त भावनात्मक व शारीरिक प्रयासों को स्वीकार करने के लिए प्रेरित करता है, जो मांएं, दादी-नानी, मौसी-बुआ और देखभाल करने वाले अपने प्रियजनों की परवरिश और समर्थन में लगाते हैं.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mother's Day 2026 Date, When Is Mother's Day 2026, Mother's Day 2026 India, Mother's Day 10 May 2026, Second Sunday May 2026, Mother's Day Importance, Mother's Day Significance, Why Celebrate Mother's Day, Mother's Day History, Mother's Day Meaning, Mother's Day Celebration Ideas, Mother's Day 2026 Celebration, How To Celebrate Mother's Day, Mother's Day Gifts 2026, Mother's Day Wishes, Mother's Day Quotes, Mother's Day Speech, Mother's Day Importance In Life, Significance Of Mother's Day, Mother's Day Celebration School, Mother's Day Essay Short, Mother's Day Special 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com