Mosquito Repellent Plants: छोटे-छोटे और खून पीने वाले ये दुश्मन सिर्फ आपको काटेंगे ही नहीं, बल्कि आपके लिये जानलेवा भी हो सकते हैं. इनसे वक्त रहते निपट लेना ही बेहतर है. इनकी कई प्रजाति होती है, जिनके काटने से रिएक्शन भी अलग-अलग होते हैं. इनसे छुटकारा दिलाने वाले बाजारों में मिलने वाले मॉस्किटो (Mosquito) रिप्लीयन्ट त्वचा और सेहत को नुकसानदायक हो सकते हैं, लेकिन मच्छरों (Mosquito) से बचाव के लिए हम ये रिस्क भी उठा लेते हैं, लेकिन अब से आपको मच्छरों को भगाने के लिए मॉस्किटो (Mosquito) रिप्लीयन्ट के धुएं को जबरन सूंघने की जरूरत नहीं पड़ेगी. हम आपको कुछ ऐसी ही जानकारी देने वाले हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी.
कई बीमारियों का कारण है मच्छर (Mosquitoes Cause Of Many Diseases)
मच्छर (Mosquito) के काटने से मलेरिया (Malaria), चिकनगुनिया (Chikungunya), गैस्ट्रोएन्टराइटिस (Gastroenteritis) जैसी घातक बीमारियां हो सकती है. इनसे बचाव के लिए आज आपको कुछ खास जानकारियां देने वाले हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. आप अपने घर या बालकनी में हमारे द्वारा बताये जाने वाले पांच पौधों (Plants) को लगाकर मच्छरों (Mosquito) की एंट्री में ब्रेक लगा सकते हैं. ये पौधे आपकी बालकनी की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ आपको मच्छरों से भी बचायेंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Mosquito Repellent Plants: ये पौधे करेंगे मच्छरों की घर में एंट्री बंद

Photo Credit: istock
5 पौधे जो मच्छरों की एंट्री करेंगे बैन (5 Plants will Ban Entry Of Mosquitoes)
लैवेंडर (Lavender)
लैवेंडर...एक ऐसा पौधा, जिसके फूल जितने सुंदर हैं. उसका पौधा उतना ही मच्छरों के लिए हानिकारक है या फिर यूं कहेंगे कि लैवेंडर (Lavender) का पौधा मच्छरों का दुश्मन माना जाता है. आप ये पौधा अपने घर की बालकनी या विंडो पर इसके प्लांट लटका सकती हैं. इसके साथ ही आप लैवेंडर (Lavender) की मदद से केमिकल फ्री मॉस्किटो (Mosquito) सोल्युशन भी बना सकती हैं. आप लैवेंडर ऑयल को पानी में मिलाकर सीधे स्किन पर अप्लाई कर सकती है, जिससे भी मच्छरों (Mosquitoes) से बचाव किया जा सकता है.
रोजमेरी (Rosemary)
रोजमेरी भी लैवेंडर (Lavender) की तरह दिखने वाला एक नीला फूल है, जो कि एक प्राकृतिक मॉस्किटो (Mosquito) रिप्लीयन्ट भी है. आप इसके पौधे को बालकनी में लगा सकती हैं, जो आपकी बालकनी की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ आपको मच्छरों (Mosquito) से भी बचाएगा. इसके साथ ही आप एक चौथाई जैतून ऑयल के साथ रोजमेरी मॉस्किटो रिप्लीयन्ट की चार बूंदों को मिलाकर अपनी बॉडी पर सीधे अप्लाई कर सकती है. ये भी काफी कारगर है.
सिट्रोनेला ग्रास (Citronella Grass)
सिट्रोनेला ग्रास ये मच्छरों (Mosquito) से बचाव के साथ-साथ आपके घर की खूबसूरती भी बढ़ाएगी. डेंगू (Dengue fever) और मलेरिया पैदा करने वाले मच्छरों को सिट्रोनेला ग्रास (Citronella Grass) पल भर में दूर करने का काम करती है. सिट्रोनेला ग्रास (Citronella Grass) ऑयल से कई हर्बल प्रोडक्ट्स भी बनाये जाते हैं.
Mosquito Repellent Plants: मच्छरों से छुटकारा दिलाने में कारगर है तुलसी
_625x300_25_October_18.jpg)
Photo Credit: iStock
तुलसी (Basil)
तुलसी के औषधीय गुणों से तो आप वाकिफ ही होंगे. कई प्रकार की दवाइयों के साथ-साथ आस्था की तुलसी (Basil), कई तरह से हमारे लिए खास है. जानकार हैरानी होगी, लेकिन तुलसी (Basil) भी मॉस्किटो (Mosquito) रिप्लीयन्ट की तरह काम करती है. तुलसी को आप घर के आंगन में, बालकनी में कहीं भी लगा सकती हैं.
गेंदे का फूल (Marigold)
हर बाग-बगीचे और बालकनी में दिखने वाले इस पीले रंग के फूल के इस खास गुण से शायद आप वाकिफ ना हो, लेकिन ये जगह की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ मच्छरों (Mosquito) की छुट्टी करने में भी कारगर है. गेंदे के फूल की महक से मक्खी हो या मच्छर सब को दूर रहते हैं. ये मॉस्किटो रिप्लीयन्ट की तरह ही काम करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं