विज्ञापन

सफेद बालों पर मेहंदी का रंग नहीं चढ़ता? इस देसी तरीके से घर पर बनाएं पेस्ट, बालों पर आएगा नेचुरली टिंट

How To Dye Hair Without Color: सफेद बालों पर मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए मेथी दाना, लौंग, चायपत्ती, चुकंदर और कॉफी मिलाकर घरेलू पेस्ट तैयार कर सकते हैं. हालांकि, इसका असर हर व्यक्ति के बालों पर अलग हो सकता है.

सफेद बालों पर मेहंदी का रंग नहीं चढ़ता? इस देसी तरीके से घर पर बनाएं पेस्ट, बालों पर आएगा नेचुरली टिंट
घर पर इस तरह तैयार करें मेहंदी का पेस्ट
ndtv

कम उम्र में बाल सफेद होने लगें तो उन्हें छिपाने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं. कोई बार-बार पार्लर जाकर हेयर कलर करवाता है तो कोई बाजार में मिलने वाले कलर का इस्तेमाल करता है. वहीं, कई लोग बालों को रंगने के लिए मेहंदी लगाना पसंद करते हैं. लेकिन कुछ लोगों की शिकायत होती है कि मेहंदी लगाने के बाद भी सफेद बालों पर मनचाहा रंग नहीं आता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो मेहंदी के मिश्रण में कुछ घरेलू चीजें मिलाकर देख सकते हैं. हालांकि, इनसे सफेद बाल पूरी तरह काले होने की गारंटी नहीं है. आइए जानते हैं मेहंदी में कौन-सी पांच चीजें मिलाई जा सकती हैं और इसे लगाने का सही तरीका क्या है.

मेहंदी में मिलाएं ये 5 चीजें

मेहंदी के साथ इस्तेमाल की जाने वाली कुछ चीजें बालों पर अलग-अलग रंगत दे सकती हैं. इन्हें अपनी जरूरत के हिसाब से मिश्रण में शामिल किया जा सकता है. सबसे पहले एक चम्मच मेथी दाना मेहंदी के लिए तैयार किए जाने वाले काढ़े में डाल सकते हैं. 7 से 8 लौंग मिलाने से काढ़े में खुशबू आती है. साथ ही दो चम्मच चायपत्ती से मेहंदीी की रंगत गहरी करने में मदद मिल सकती है. फिर, एक कटोरी कद्दूकस किया हुआ चुकंदर मिलाने से बालों में लालिमा आ सकती है. इसके अलावा, मेहंदी में थोड़ाा कॉफी पाउडर मिलाने से रंग में भूरापन आ सकता है.

घर पर इस तरह तैयार करें मेहंदी का पेस्ट

सबसे पहले एक पैन में दो गिलास पानी लें. इसमें मेथी दाना, लौंग, चायपत्ती और कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डालकर करीब 10 मििनट धीमी आंच पर उबालें. इसके बाद पानी ठंडा करके छान लें. अब एक बर्तन में जरूरत के हिसाब से मेहंदी पाउडर लें और उसमें थोड़ा कॉफी पाउडर मिलाएं. तैयार काढ़े को धीरेे-धीरे डालते हुए गाढ़ा पेस्ट बना लें.

लोहे के बर्तन में रखने से बदल सकती है रंगत

कुछ लोग मेहंदी के पेस्ट को कुछ घंटों के लिए लोहे के बर्तन में रखते हैं. इससे मेहंदी की रंगत गहरी हो सकती है. हालांकि, बालोों पर इसका नतीजा हर व्यक्ति में अलग हो सकता है.

ये भी पढ़ें- जमी हुई मैल कैसे निकालें? गर्दन पर जमी मैल को कैसे हटाएं, घर पर बना लें मैल उतारने वाला साबुन

बालों में मेहंदी लगाने से पहले रखें ध्यान

मेहंदी लगाने से पहले बालों को साफ करके सुखा लें. इसके बाद बालों को छोटे हिस्सों में बांटकर पेस्ट लगाएं. इसे 2 से 4 घंटे तक रखने के बाद सादेे पानी से धो लें. साथ ही घरेलू नुस्खे हर व्यक्ति के बालों और स्किन पर एक जैसा असर नहीं दिखाते. पहली बार इस्तेमाल से पहले पैैच टेस्ट करें. ध्यान रखें कि मेहंदी सफेेद बालों को रंग सकती है, लेकिन उन्हें दोबारा प्राकृतिक रूप से काला नहीं करती और न ही सफेद होने की प्रक्रिया रोकती है. तेजी से बाल सफेद हो रहे हों तो स्किनन रोग एक्सपर्ट से सलाह लें.

ये भी पढ़ें- हल्दी से आलता कैसे बनाएं? जानें घर पर लाल सुर्ख महावर बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair, How To Color Hair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com