Macchar Ko Kaise Bhagaye: गर्मी का मौसम आते ही शरू हो जाता है मच्छरों का आतंक जिसने बचने के लिए मच्छरों से बचने वाला लोशन लगाने के साथ ही, बेड पर मच्छरदानी, कॉयल और ना जाने कितने तरीके से खोजते हैं. जिनसे इस मच्छरों से बचा जा सके. रात को नींद खराब करने के साथ ही, हाथों, पैरों और मुंह पर इनका काटना और खुजली के साथ ही ये कई बीमारियों के फैलने की वजह भी बनते हैं. मच्छरों को भगाने के लिए तो आपको कई तरह के नुस्खे मिल जाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये मच्छर आखिर कमरे में घुसते कहां से हैं. कमरे को कितना भी बंद रखों लेकिन ये कान के पास आकर 'भिन्न' कर देता है. ये कहां से आते हैं इसका पता कोई नहीं लगा पाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसका सबसे बड़ा कारण क्या है? वो है हमारे कमरे में रखी कुछ चीजें जो मच्छरों को आसानी से कमरे में छुपने की जगह देती हैं. इसका सबसे बड़ा कारण है—हमारे कमरे में रखी कुछ ऐसी चीजें, जहां मच्छर आसानी से छुप जाते हैं.
इन वजहों से घर में होता है मच्छरों का आतंक

कमरे के आस-पास जमा पानी भी मच्छरों के पनपने की जगह होते हैं. इसलिए अपने कमरे के आसपास कहीं भी पानी को जमा ना होने दें. जैसे अगर आपने कमरे में कूलर लगा रखा है, गमले की ट्रे को समय-समय पर साफ करते रहें. क्योंकि मच्छर इन्हीं जगहों पर अंडे देते हैं.
गंदे कपड़ेआपके कमरे में मच्छरों को एक चीज और जो सबसे ज्यादा आकर्षित करती है वो है गंदे और गीले कपड़ें. कई बार हम पसीने वाले कपड़े कमरे में ही छोड़ देते हैं या गीले कपड़ों को कमरे में सुखाते हैं. ये नमी मच्छरों को अपनी तरह आकर्षित करती है और वो वहां पर जाकर छुप जाते हैं.
ये भी पढ़ें: घर में लगाएं ये पौधा, यूं भागेंगी सारी छिपकलियां!
कमरे के कोनेमच्छर सबसे ज्यादा कमरे के कोने में छिपे रहते हैं, क्योंकि वहां पर अंधेरा होता है. बेड के नीचे, पर्दे के पीछे या फिर फर्नीचर के बीच में इसलिए ऐसी जगहों की सफाई हर रोज करें.
डस्टबिनअगर आपने कमरे में डस्टबिन रखा हुआ है और वो खुला है तो ऐसी जगहों पर भी मच्छर आकर्षित होते हैं. इसलिए कमरे के लिए हमेशा ढक्कन वाला डस्टबिन इस्तेमाल करें और रोजाना कचरा बाहर फेंकें.
कॉमन गलतीइन सबके साथ ही एक कॉमन गलती जो हर कोई करता है वो है कमरे की खिड़की और दरवाजों को खुला करना. खासकर शाम के समय मच्छर ज्यादा एक्टिव होते हैं और वो इस वक्त घर में घुसते हैं. इसलिए शाम होते ही खिड़कियां बंद कर दें या जाली का इस्तेमाल करें.
मच्छरों से बचने के लिए सिर्फ दवाई या स्प्रे ही काफी नहीं है. बल्कि घर की साफ-सफाई भी बेहद जरूरी है.
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं