विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2016

स्‍टेटस सिंबल बनता जा रहा है भारतीयों में महंगी यात्रा का शौक

स्‍टेटस सिंबल बनता जा रहा है भारतीयों में महंगी यात्रा का शौक
नयी दिल्‍ली: भारतीयों में यात्रा पर खर्च करने की प्रवृत्ति बढ़ी है और आरामदायक यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या भी बढ़ रही है। यात्रा वेबसाइट 'यात्रा डॉट कॉम' ने यह जानकारी दी। यात्रा डॉट कॉम द्वारा सर्दियों में कराए गए सर्वेक्षण के मुताबिक, 30 प्रतिशत से अधिक प्रतिभागियों ने माना कि वे यात्रा पर 50,000 रुपये से अधिक खर्च करने के लिए तैयार हैं।

छुट्टियों पर ज्यादा जाते हैं भारतीय
यात्रा डॉट कॉम के अध्यक्ष शरत ढाल ने एक बयान में कहा, "भारतीय छुट्टियों पर ज्यादा जाने लगे हैं और पिछले कुछ सालों से यह चलन बढ़ रहा है। सर्दियों की छुट्टियों में केवल देश ही नहीं विदेश यात्राओं पर जाने वाले भारतीयों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।"

दक्षिण पूर्व एशिया बना सबसे पसंदीदा स्थल
लगभग 30 प्रतिशत प्रतिभागी छुट्टियों के लिए विदेश यात्रा पर जाने को तैयार थे, जिसमें दक्षिण पूर्व एशिया सबसे पसंदीदा स्थल के रूप में उभरा। स्वदेशी पर्यटन स्थलों में कश्मीर सबसे पसंदीदा पाया गया, जिसके बाद गोवा, केरल और अंडमान एंड निकोबर आंइलैंड्स को पसंद किया गया। हालांकि 60 प्रतिशत प्रतिभागियों ने 4,000 रुपये के भीतर के बजट होटलों को तरजीह दी।
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yatra.com, Luxury Travel, Winter Survey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com