विज्ञापन

खाने की 5 ऐसी चीजें जो बनती सिर्फ 20 रुपये की लागत में, लेकिन बिकती हैं 200 रुपये तक में...

Street Food vs Cafe: अक्सर जब भी हम बाहर घूमने जाते हैं, तो कुछ न कुछ बाहर अच्छे रस्टोरेंट में जरूर खाते हैं. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर ये कम लागत वाली चीजें इतनी महंगी क्यों बिकती हैं. अगर नहीं, तो इस आर्टिकल में जानें.

खाने की 5 ऐसी चीजें जो बनती सिर्फ 20 रुपये की लागत में, लेकिन बिकती हैं 200 रुपये तक में...
Street Food vs Cafe: कौन सी ऐसी चीजें हैं जो कम लागत में बनती हैं.

खाने के शौकीन हैं, तो आप इस बात से सहमत हो सकते हैं कि मार्केट में मिलने वाली चीजें लागत की तुलना में काफी महंगी होती हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि जिस फ्रेंच फ्राइज के छोटे से पैकेट के लिए आप किसी बड़े कैफे या मॉल में 150 से 200 रुपये देते हैं, उसे बनाने में असलियत में कितना खर्चा आता है? या फिर वो पॉपकॉर्न जो सिनेमा हॉल में आपको जरूरत से ज्यादा भाव में मिलता है, उसकी असली लागत क्या है? अगर नहीं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है. क्योंकि आज हम उन 5 फूड्स के बारे में जानेंगे जिन्हें बनाने में महज 20 रुपये तक का खर्च आता है, लेकिन मेकिंग कॉस्ट, ब्रांडिंग और सर्विंग का तरीका इन्हें 10 गुना तक महंगा बना देता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

कौन सी वो चीजें हैं जो लागत कम लेकिन, बिकती महंगी हैं-

​1. फ्रेंच फ्राइज-  (French Fries)

​आलू हर घर में आसानी से मिलने वाली चीजों में से एक है. बाजार में अच्छी क्वालिटी का आलू 20 से 30 रुपये किलो मिल जाता है. एक बड़े सर्विंग वाले फ्रेंच फ्राइज के पैकेट में मुश्किल से दो बड़े आलू लगते हैं.

​लागत- आलू, तेल और थोड़ा सा नमक-मसाला मिलाकर एक पोर्शन की लागत मुश्किल से 15 से 18 रुपये आती है.

​बिक्री- किसी भी अच्छे कैफे में इसे 150 से 250 रुपये के बीच बेचा जाता है.

मुनाफा- यहां आप सिर्फ आलू के नहीं, बल्कि उसे काटने के तरीके और क्रिस्पी टेक्सचर के पैसे देते हैं.

​2. पॉपकॉर्न- (Popcorn)

​सिनेमा हाल में फिल्म देखने अक्सर हम सभी जाते हैं. और वहां मिलने वाला पॉपकॉर्न हर किसी ने खाया होता है वो भी अच्छे खासे पैसे देकर. लेकिन क्या आपको पता है कि मक्के के दाने (Corn Kernels) बेहद सस्ते आते हैं? जी हां आपने बिल्कुल सही सुना.

​लागत- एक पैकेट पॉपकॉर्न बनाने के लिए जितने मक्के की जरूरत होती है, उसकी कीमत 5 से 10 रुपये के बीच होती है. इसमें थोड़ा बटर और फ्लेवर मिला दें, तो भी खर्चा 20 रुपये के पार नहीं जाता.

​बिक्री- सिनेमा हॉल और मॉल्स में यही पॉपकॉर्न 200 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में बिकता है.

​मुनाफा- यह दुनिया के सबसे ज्यादा प्रॉफिट मार्जिन वाले फूड आइटम्स में से एक है.

Latest and Breaking News on NDTV

​3. कॉफी- (Cappuccino or Latte)

​कॉफी पीना आज के समय एक ट्रेंड बन गया है. स्टारबक्स हो या सीसीडी, एक कप कॉफी की कीमत आपकी जेब ढीली कर सकती है.

​लागत- अगर अच्छी क्वालिटी की कॉफी बीन्स और दूध का इस्तेमाल भी किया जाए, तो एक कप बढ़िया कॉफी बनाने का खर्च 20 से 25 रुपये आता है.

​बिक्री- ब्रांडेड आउटलेट्स पर इसे 200 से 350 रुपये में बेचा जाता है.

​मुनाफा: यहां आप कॉफी के नहीं, बल्कि वहां एसी (AC), सोफे और वाई-फाई के पैसे देते हैं.

​4. नींबू पानी या शिकंजी- (Lemonade)

​गर्मियों का मौसम आते ही हर जगह आपको नींबू पानी देखने को मिलता है. सड़क किनारे यह 20 रुपये में मिल जाता है, लेकिन यहीं रेस्टोरेंट में आपको भारी भगरम कीमत पर मिलता है. 

​लागत- एक गिलास पानी, आधा नींबू, थोड़ी चीनी और बर्फ. कुल खर्च? मुश्किल से 10 से 15 रुपये.

​बिक्री- फैंसी गिलास में पुदीने की पत्ती लगाकर इसे 'मिंट लेमोनेड' के नाम पर कई जगह 150 रुपये तक में बेचा जाता है.

​5. गार्लिक ब्रेड- (Garlic Bread)

​गार्लिक ब्रेड आज के समय में यूवाओं को काफी पसंद आ रही हैं. लेकिन यह सिर्फ मैदे और लहसुन का एक सस्ता कॉम्बिनेशन है.

​लागत- थोड़ी सी मैदा, लहसुन का पेस्ट और थोड़ा सा मक्खन. इसे बनाने की लागत 20 रुपये से भी कम आती है.

​बिक्री- पिज्जा आउटलेट्स पर 4-5 स्टिक्स वाली गार्लिक ब्रेड आपको 120 से 180 रुपये में मिलती है.

​मुनाफा- पिज्जा के साथ साइड डिश के नाम पर कंपनियां इससे बड़ा मुनाफा कमाती हैं.

​कंपनियां आपसे इतना ज्यादा पैसा क्यों लेती हैं?

अगर आप ये सोच रहे हैं कि आखिर लागत इतनी कम होने के बाद भी कंपनियां आपके इतने पैसे क्यों लेती हैं, तो यहां जानें. 

​किराया- बड़े मॉल्स और पॉश इलाकों का किराया बहुत ज्यादा होता है.
​ब्रांडिंग- विज्ञापन और ब्रांड की वैल्यू बढ़ाने का खर्च.
​सर्विस और एंबियंस- वहां काम करने वाले स्टाफ की सैलरी और बैठने की अच्छी जगह.
​पैकेजिंग- फैंसी बॉक्स और टिश्यू पेपर्स का खर्चा.

ये भी पढ़ें- पेट साफ रखने ही नहीं, शरीर को हाइड्रेट भी रखती है ये सब्जी, इन लोगों के लिए वरदान से कम नहीं

अस्थमा अटैक आने पर साथ वाले क्या करें? डॉक्टर ने बताया

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Low Investment High Profit Food Item, French Fries Coffee Popcorn Garlic Bread And Lemonade Price, Business Ideas, High Profit Food Items, Profit Margin In Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com