विज्ञापन

बच्‍चों को फ्रेंच फ्राइज नहीं, सिगरेट प‍िला रहे हैं आप! जानें फ्रेंच फ्राइज खाने के नुकसान

जिस तेल में फ्रेंच फ्राइज को तला जाता है, वो तेल एक हफ्ते तक यूज किया जाता है और इसी तेल में बार-बार फ्रेंच फ्राइज बनाए जाते हैं.

बच्‍चों को फ्रेंच फ्राइज नहीं, सिगरेट प‍िला रहे हैं आप! जानें फ्रेंच फ्राइज खाने के नुकसान
एक सिगरेट के पीने के बराबर हैं फ्रेंच फ्राइज, जानें इसे खाने के नुकसान.

Eating French Fries Is Equal To Smoking Cigarettes : फास्ट फूड (Fast Food) शरीर के लिए बहुत हानिकारक है. फिर भी लोग इसे बड़े चाव से खा रहे हैं. पिज्जा, बर्गर, चाऊमीन और फ्राइज आदि फास्ट फूड शरीर के लिए जहर से कम नहीं हैं. दरअसल, इनके पकने का प्रोसेज सबसे खतरनाक है. इसमें वसा, कैलोरी, नमक और शुगर अधिक मात्रा में होता है. इनसे कई तरह की समस्याएं जैसे मोटापा, हृदय रोग, मधुमेह जैसी गंभीर बीमारी होती हैं. इसमें बात करें फ्रेंच फ्राइज (French Fries) की, तो इसके नुकसान जानने के बाद पैरों तले जमीन खिसक जाएगी.

स्टडी के अनुसार, एक बार में फ्रेंच फ्राइज का सेवन एक सिगरेट पीने जितना खतरनाक है. इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है वो बासी तेल है, जिसमें इन्हें तला जाता है. चलिए जानते हैं फ्रेंच फ्राइज का सेवन  सेहत के लिए आखिर कितना नुकसानदायक है.

सिगरेट पीने जैसा है फ्रेंच फ्राइज खाना

अगर आप फ्रेंच फ्राइज का सेवन करते हैं, तो अभी से सावधान होने की जरूरत है. क्योंकि जो फ्रेंच फ्राइज किसी भी स्टॉल से आप खाते हैं, वो स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत ही हानिकारक और जानलेवा साबित हो सकती है. स्टडी के अनुसार, फ्रेंच फ्राइज एक ही तेल में तले जाते हैं और यह तेल एक हफ्ते इस्तेमाल में लाया जाता है.

इससे तरह-तरह की बीमारियां पैदा होती हैं. रिसर्च में पाया गया है कि 154 ग्राम आलू के चिप्स में मौजूद एल्डिहाइड की मात्रा, प्रतिदिन 25 सिगरेट पीने से उत्पन्न होने वाली मात्रा के लगभग बराबर होती है. अब जब कभी भी फ्रेंच फ्राइज खाएं तो इस बात का ध्यान जरूर रखें कि यह शरीर को कितना नुकसान पहुंचा सकती है.

Also Read: What Your Favourite Drink Says About You: आपका ड्रिंक बताता है कैसी है आपकी पर्सनालिटी, आपके बारे में क्या कहती है आपकी पसंद


फ्रेंच फ्राइज खाने के नुकसान?

अगर फ्रेंच फ्राइज का रोजाना सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक है. क्योंकि इसमें हाई कैलोरी, सैचुरेटेड फैट और अधिक नमक होता है. इनकी वजह से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा 20 फीसदी तक बढ़ सकता है. तले हुए तेल से एक्रिलामाइड केमिकल पैदा होता है, जो शरीर में जाकर कैंसर के जोखिम और पाचन संबंधी समस्याएं, (पेट फूलना) आदि पैदा कर सकता है. इससे मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है.

शोध के अनुसार, ज्यादा फ्राइड फूड खाने से डिप्रेशन का खतरा 12 फीसदी तक बढ़ सकता है. इसलिए फ्रेंच नियमित नहीं बल्कि कभी-कभी ही इसका सेवन करें. अगर फ्रेंच फ्राइज खाने की क्रेविंग हो रही है, तो आप घर पर बनाकर खा सकते हैं.  इसके लिए आप फ्रेंच फ्राइज की जगह बेक्ड, कम तेल वाले या उबले आलू का सेवन कर सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 French Fries Disadvantages, Health, French Fries Health Risks, Dangers Of Fried Food, French Fries And Heart Disease
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com