विज्ञापन

एक फॉइल बचा सकती है आपकी लाखों की कार? क्यों कार की चाबी पर फॉइल लपेट रहे हैं स्मार्ट लोग

Car Key Hack: कीलेस एंट्री सिस्टम वाली कारों में चाबी लगातार एक खास रेडियो सिग्नल भेजती रहती है. जैसे ही यह स्मार्ट ‘की फॉब’ कार के करीब आता है, कार का सेंसर उस सिग्नल को पहचान लेता है और बिना चाबी लगाए ही दरवाजे अनलॉक हो जाते हैं, साथ ही इंजन भी स्टार्ट किया जा सकता है.

एक फॉइल बचा सकती है आपकी लाखों की कार? क्यों कार की चाबी पर फॉइल लपेट रहे हैं स्मार्ट लोग
Car Key In Foil | कार की चाबी को लोग क्यों लपेट रहे एल्युमिनियम फॉइल में?

Car Key Hack: आजकल सोशल मीडिया पर एक अजीब ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है. लोग अपनी कार की चाबी को एल्युमिनियम फॉइल में लपेटकर रखने लगे हैं. पहली नजर में यह किसी मजाक या देसी जुगाड़ जैसा लग सकता है, लेकिन इसके पीछे की वजह बेहद गंभीर है. दरअसल यह ट्रिक आपकी लाखों रुपये की कार को हाईटेक चोरों से बचाने के लिए अपनाई जा रही है. खासकर वे लोग जिनके पास कीलेस एंट्री वाली मॉडर्न कारें हैं, उनके लिए यह खतरा और भी बड़ा बताया जा रहा है. दरअसल कीलेस एंट्री सिस्टम वाली कारों में चाबी लगातार एक खास रेडियो सिग्नल भेजती रहती है. जैसे ही यह स्मार्ट ‘की फॉब' कार के करीब आता है, कार का सेंसर उस सिग्नल को पहचान लेता है और बिना चाबी लगाए ही दरवाजे अनलॉक हो जाते हैं, साथ ही इंजन भी स्टार्ट किया जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

चोरी का मॉडर्न व हाईटेक तरीका

एक समय था जब कार चोरी करने के लिए चोरों को ताले तोड़ने पड़ते थे, लेकिन अब तकनीक इतनी एडवांस हो चुकी है कि बिना चाबी छुए भी कार गायब की जा सकती है. चोर अब “रिले अटैक” नाम की तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसमें चोर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद से आपकी कार की चाबी से निकलने वाले सिग्नल को पकड़ लेते हैं और उसे कार तक पहुंचा देते हैं. कार के सेंसर सिस्टम को लगता है कि असली चाबी पास में ही मौजूद है और वह तुरंत अनलॉक हो जाती है.

क्या होता है चाबी को एल्युमिनियम फॉइल में लपेटने से

यही वजह है कि लोग अब अपनी चाबी को एल्युमिनियम फॉइल में लपेटकर रखने लगे हैं. फॉइल एक तरह के “केज” की तरह काम करता है, जो रेडियो और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिग्नल्स को ब्लॉक कर देता है. यानी चाबी का सिग्नल बाहर नहीं निकल पाता और चोर उसे पकड़ नहीं पाते. कई लोग इसे सस्ता और आसान सिक्योरिटी हैक बता रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI

Faraday pouch है ज्यादा सेफ

हालांकि एल्युमिनियम फॉइल सिग्नल को रोक तो देती है लेकिन सिर्फ फॉइल पर पूरी तरह निर्भर रहना सही नहीं होता. अगर फॉइल ठीक से लपेटा न जाए तो सिग्नल लीक हो सकता है. ऐसे में “Faraday pouch” ज्यादा सुरक्षित विकल्प माना जाता है. यह खास तरह का कवर होता है जो कार की स्मार्ट चाबी के सिग्नल को पूरी तरह ब्लॉक करने के लिए बनाया जाता है.

अगर आपके पास भी कीलेस एंट्री वाली कार है तो इस खतरे को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है. कई देशों में रिले अटैक के जरिए कार चोरी के मामले तेजी से बढ़े हैं. ऐसे में एक छोटी सी सावधानी आपकी महंगी कार को चोरों से बचा सकती है.

इसे भी पढ़ें: खाया पिया नहीं पच रहा, तो करें ये उपाय, गर्मियों में इन उपायों से दुरुस्त रहेगा आपका डाइजेशन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com