विज्ञापन

गर्मियों में फर्श को ठंडा रखने का देसी जुगाड़! बस करना होगा ये काम, फिर देखें कमाल!

Floor Cooling: यहां हम आपके साथ कुछ ऐसी असरदार टिप्स शेयर करने वाले हैं, जो बिना ज्यादा खर्च किए फर्श को काफी ठंडा रख सकती हैं.

गर्मियों में फर्श को ठंडा रखने का देसी जुगाड़! बस करना होगा ये काम, फिर देखें कमाल!
गर्मी के मौसम में फर्श को ठंडा रखने के आसान तरीके

Floor Cooling: बढ़ता तापमान अपने साथ कई तरह की समस्याएं लेकर आता है, जिस में से एक है घर के अंदर की गर्मी. इसके कारण फर्श इतना ज्यादा गर्म हो जाता है कि इस पर चलना तो क्या खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है. सबसे ज्यादा बुरा हाल तो उनका होता है जो टॉप फ्लोर पर रहते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो इस स्टोरी में बने रहिए. यहां हम आपके साथ कुछ ऐसी असरदार टिप्स शेयर करने वाले हैं, जो बिना ज्यादा खर्च किए फर्श को काफी ठंडा रख सकती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

गर्मियों में फर्श को ठंडा कैसे रखें | Ways to Keep Your Floor Cool

मटके के पानी का उपयोग करें

पोंछा लगाते समय बाल्टी में मटके का पानी डालें और फिर इसमें थोड़ा नमक मिला लें. अगर आप इस तरीके से घर में पोंछा लगाते हैं, तो फर्श को लंबे समय तक ठंडा रखा जा सकता है और ऐसा इसलिए क्योंकि नमक पानी को ज्यादा देर तक ठंडा रखने में मदद करता है.

घर में पौधे रखें

पौधे घर की गर्मी को काफी कम करते हैं. ऐसे में आप मनी प्लांट, एरेका पाम, स्नेक प्लांट और तुलसी जैसे पौधों को अपने घर में रख सकते हैं. यह पौधे हवा को नमी देते हैं और गर्मी को कम करते हैं. इन्हें खिड़की के पास रखने से धूप भी अंदर कम आती है और फर्श गरम नहीं होता.

बिजली के उपकरण का कम इस्तेमाल

टीवी, मिक्सर, ओवन, कंप्यूटर जैसी चीजें चलने पर गर्मी छोड़ती हैं. अगर ये चीजें चलती रहेंगी तो कमरा और फर्श दोनों गरम होंगे. इसलिए कोशिश करें कि ऐसी चीजें दोपहर में कम चलें.

रग्स या कपड़े के मैट बिछाएं

अगर आपका फर्श टाइल्स या मार्बल का है, तो तेज धूप और गर्मी से यह जल्दी गरम हो जाता है. इस पर सूती चादर, कपड़े के मैट और हल्के रग्स बिछाने से गर्मी सीधी ऊपर नहीं आती और घर का तापमान भी कंट्रोल में रहता है. चाहें तो इन कपड़ों को थोड़ी देर पानी में भिगोकर निचोड़कर भी बिछा सकते हैं, इससे फर्श लंबे समय तक ठंडा रहता है.

इसे भी पढ़ें: कच्चा आम खाते ही हो जाते हैं रैशेज? जानें इसकी वजह और उपाय!

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Top Floor Ko Thanda Kaise Rakhe, Second Floor Cooling Tips, Grash Ko Thanda Kaise Rakhe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com