विज्ञापन

बिना AC चलाए धूप में खड़ी कार को 1 मिनट में ठंडा करने की जुगाड़ू ट्रिक, बस करना हो ये काम!

Car Ko Thanda Kaise Rakhe: कई बार कुछ लोग जल्दी-जल्दी के चक्कर में बिना किसी भी चीज को देखे कार में बैठ जाते हैं और फिर गर्मी के कारण पसीना आना, हीट स्ट्रोक,  डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और जी मिचलाना जैसी दिक्कतों का सामना करते हैं. यहां जानें कार को जल्दी ठंडा कैसे करें?

बिना AC चलाए धूप में खड़ी कार को 1 मिनट में ठंडा करने की जुगाड़ू ट्रिक, बस करना हो ये काम!
गर्मियों में कार को ठंडा रखने का आसन तरीका

Car Ko Thanda Kaise Rakhe: बढ़ती गर्मी में जब कार दिनभर धूप में खड़ी रहती है, तो अंदर का तापमान 50 से 60 डिग्री तक पहुंच जाता है और तापमान में कार में बैठना तो क्या छूना भी मुश्किल हो जाता है. कई बार कुछ लोग जल्दी-जल्दी के चक्कर में बिना किसी भी चीज को देखे कार में बैठ जाते हैं और फिर गर्मी के कारण पसीना आना, हीट स्ट्रोक,  डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और जी मिचलाना जैसी दिक्कतों का सामना करते हैं. आज हम आपको एक ऐसी आसन ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं, जो सिर्फ 1 मिनट में आपकी कार को ठंड करने में मददगार साबित हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

धूप में खड़ी कार को ठंडा करने का आसान तरीका

बस आप अपनी कार को धूप में खड़ी करते हैं, तो ग्रीन हाउस इफेक्ट की वजह से अंदर का तापमान 20 डिग्री ज्यादा गर्म हो सकता है. अब जब आप उसमें बैठते हैं, तो तुरंत AC चालू करने की वजह से इंजन पर ज्यादा लोड पड़ सकता है, जिसके कारण कार खराब भी हो सकती है. क्या आप भी यही गलती करते हैं? अगर हां, तो आज से बदल लें अपनी ये आदत. यहां हम आपको धूप में खड़ी कर को बिना AC चलाए ठंडा कैसे किया जा सकता है इसके बारे में कुछ देसी ट्रिक बताने वाले हैं.

  • कार में बैठने से पहले सबसे पहले अपनी तरफ की लेफ्ट साइड वाली खिड़की को पूरा खोल दे. 
  • अब ड्राइवर साइड का जो दरवाजा है, उसे कम से कम 5 से 6 बार जोर से खोलना है और फिर बंद करना है.
  • इस प्रोसेस को कहा जाता है क्रॉस वेंटिलेशन.
  • जब आप दरवाजे को पम्प करते हैं, तब यह तरीका अंदर की सारी गर्म हवा को बाहर फेंकने में मदद करता है और कार का तापमान नॉर्मल कार देता है.

इसे भी पढ़ें: पंजाबी कढ़ी का स्वाद भूल जाएंगे, अगर एक बार ट्राई कर ली Haryanvi कढ़ी, नोट करें रेसिपी!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Car Ko Thanda Kaise Rakhe, How To Keep Car Cool In Summer, Car Ko Jaldi Thanda Kaise Kare, Khadi Gadi Ko Thanda Kaise Kare, Dhup Mein Khadi Car Ko Thanda Kaise Kare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com