विज्ञापन

कपल्स में बढ़ रहा लाइव लोकेशन केयरिंग का शौक, ये प्यार है या रिलेशनशिप में बढ़ता कंट्रोल?

Live Location Caring Trend : Gen Z कपल्स में लाइव लोकेशन शेयर करने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. कुछ इसे प्यार, सुरक्षा और केयर मान रहे हैं, जबकि कई लोग इसे रिश्तों में भरोसे की बजाय कंट्रोल और शक बढ़ाने वाली आदत मानते हैं.

कपल्स में बढ़ रहा लाइव लोकेशन केयरिंग का शौक, ये प्यार है या रिलेशनशिप में बढ़ता कंट्रोल?
आप भी पार्टनर के साथ शेयर करते हैं लोकेशन?

Live Location Caring Trend : आजकल ‘कहां हो?' पूछने की जरूरत भी कम पड़ गई है. बस मोबाइल खोलिए और पार्टनर की लाइव लोकेशन सामने आ जाती है. कई कपल्स के लिए ये प्यार, केयर और सिक्योर रखने का तरीका है. जबकि कुछ लोग इसे रिश्ते में जरूरत से ज्यादा दखल मानते हैं. खासकर Gen Z के बीच ये ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन क्या हर वक्त एक दूसरे की लोकेशन देखना रिश्ते को मजबूत बनाता है या फिर धीरे धीरे भरोसे की जगह शक और कंट्रोल ले लेते हैं?

आखिर कपल्स लाइव लोकेशन शेयर क्यों करते हैं?

पहले लोकेशन शेयरिंग का फीचर खोया हुआ फोन ढूंढने के लिए आया था. लेकिन अब इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा कपल्स कर रहे हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 40 फीसदी लोग अपने पार्टनर के साथ लोकेशन शेयर करते हैं और युवाओं में ये ट्रेंड सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. इसके पीछे वजह भी आसान है. किसी को ये जानकर सुकून मिलता है कि पार्टनर सेफ है, कोई ये देख लेता है कि सामने वाला घर पहुंचने वाला है या नहीं. तो कुछ लोगों को लगता है कि इससे रिश्ता और ज्यादा मजबूत और सीरियस महसूस होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

हर वक्त लोकेशन देखना जरूरी है क्या?

अगर दोनों लोग अपनी मर्जी से लोकेशन शेयर कर रहे हैं. तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन अगर एक पार्टनर हर आधे घंटे में लोकेशन चेक करे, पूछे कि ‘यहां क्यों रुके?' या ‘इतनी देर क्यों लगी?', तो मामला थोड़ा अलग हो जाता है. असल में बार बार लोकेशन देखने की आदत कई बार भरोसे से ज्यादा डर और इनसिक्योरिटी की वजह से होती है. कुछ देर के लिए मन शांत जरूर हो जाता है. लेकिन इससे रिश्ते में भरोसा नहीं बढ़ता.

जब केयर के नाम पर शुरू हो जाए कंट्रोल

हर रिश्ते में एक दूसरे की फिक्र होना अच्छी बात है. लेकिन अगर लोकेशन शेयर करना मजबूरी बन जाए या कोई पार्टनर हर समय आपकी मूवमेंट पर नजर रखे. तो ये हेल्दी रिलेशनशिप का संकेत नहीं है. रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कई बार लोग ‘तुम्हारी चिंता होती है' कहकर लोकेशन मांगते हैं. लेकिन धीरे धीरे यही आदत कंट्रोल करने का तरीका बन सकती है. अगर लोकेशन बंद करने पर झगड़ा होने लगे या हर जगह का हिसाब देना पड़े, तो इस पर बात करना जरूरी है.

रिश्ता मोबाइल से नहीं, भरोसे से चलता है

लोकेशन शेयर करना सही है या गलत, इसका जवाब हर रिश्ते में अलग हो सकता है. अगर ये दोनों की सहमति से हो और सिर्फ सुविधा या सुरक्षा के लिए हो, तो इसमें कोई परेशानी नहीं है. लेकिन अगर इसकी वजह से आजादी कम होने लगे या हर समय जवाब देना पड़े, तो सोचने की जरूरत है. आखिर किसी भी रिश्ते की सबसे मजबूत लोकेशन मोबाइल नहीं, बल्कि आपसी भरोसा और सम्मान होता है.

यह भी पढ़ें- Weight Loss करने के लिए Cardio पहले करना चाहिए या Weight Lifting? जिम जाते हैं तो जान लें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Relationship
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com