विज्ञापन

आपकी लिपस्टिक में जहर तो नहीं? एक्सपर्ट ने बताया कौन सी लिपस्टिक लगानी चाहिए, कौन सी नहीं

क्या आप रोज लिपस्टिक लगाती हैं? एक्सपर्ट के अनुसार कुछ केमिकल सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं. जानें कौन सी लिपस्टिक सही है और किनसे बचना चाहिए.

आपकी लिपस्टिक में जहर तो नहीं? एक्सपर्ट ने बताया कौन सी लिपस्टिक लगानी चाहिए, कौन सी नहीं
क्या आपकी लिपस्टिक नुकसान पहुंचा रही है? जानें Safe vs Harmful Ingredients.
NDTV

Lipstick Buying Guide: क्या आप जानती हैं कि पूरे दिन में अनजाने में ही सही, हम अपनी लिपस्टिक का एक छोटा सा हिस्सा निगल जाते हैं. हमारे होंठों की स्किन शरीर में सबसे पतली होती है. इसमें तेल बनाने वाली ग्रंथियां (Oil Glands) नहीं होतीं, इसलिए इन्हें एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है. जो लिपस्टिक आप रोज लगाती हैं, उसका थोड़ा हिस्सा शरीर में जा सकता है इसलिए सही चुनाव बेहद जरूरी है.

हाल ही में इंस्टाग्राम पर डॉ. अभिनव गर्ग (MD, Pgd Endocrinology, UK) ने एक बेहद जरूरी जानकारी शेयर की है, जिसे डॉ. सोनल टिबरेवाल गर्ग (Dermatologist, Delhi) ने तैयार किया है.

अगर आप भी हर दिन बिना सोचे-समझे कोई भी लिपस्टिक होंठों पर लगा लेती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. जानिए आपकी लिपस्टिक में क्या होना चाहिए और किन केमिकल से आपको तुरंत तौबा कर लेनी चाहिए.

लिपस्टिक में क्या होना चाहिए

नेचुरल रंग (Plant-Based Dyes) लिपिस्टिक में होने चाहिए. ये चुकंदर (Beetroot), गुड़हल (Hibiscus) और कोको (Cocoa) से बने हों. ये केमिकल वाले रंगों से बहुत बेहतर होते हैं.

  • मम या बीसवैक्स (Beeswax) होंठों की नमी को लॉक करता है और पूरे दिन धूल-प्रदूषण से बचाता है.
  • शिया बटर (Shea Butter) फटे और सूखे होंठों को सॉफ्ट बनाने के लिए यह सबसे बेस्ट है.
  • कोको बटर (Cocoa Butter) में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो होंठों का सूखापन दूर करते हैं.
  • नारियल और बादाम का तेल (Coconut & Almond Oil) बिना भारीपन के होंठों को अंदर से हाइड्रेट और सॉफ्ट रखते हैं.
  • ऑर्गेनिक (Organic) चीजों से बनी लिपस्टिक चुनें. ये केमिकल और कीटनाशकों से फ्री होती हैं.

    कौन सी लिपस्टिक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए

    1. हाल ही में इंस्टाग्राम पर डॉ. अभिनव गर्ग (MD, Pgd Endocrinology, UK)  ने बताया पैराबेंस (Parabens) समेत 8 चीजें अगर आपकी लिपस्टिक की सामग्री (Ingredients List) में दिखें, तो उसे तुरंत छोड़ दें. पैराबेंस एक तरह का प्रिजर्वेटिव है और शरीर के हार्मोन्स को बिगाड़ सकता है.
    2. थैलेट्स (Phthalates) लिपस्टिक को स्मूथ बनाने के लिए डाला जाता है, लेकिन यह सेहत के लिए खतरनाक है.
    3. हैवी मेटल्स जैसे लेड और कैडमियम (Lead & Cadmium) टॉक्सिक मेटल समय के साथ शरीर के अंदर जमा होने लगते हैं और गंभीर बीमारियां दे सकते हैं.
    4. सिंथेटिक खुशबू (Artificial Fragrances) से एलर्जी, सिरदर्द और होंठों पर जलन हो सकती है.
    5. BHA और BHT केमिकल भी हार्मोन्स के संतुलन को खराब करते हैं.
    6. ट्राइक्लोसन (Triclosan) बैक्टीरिया से बचाने के लिए डाला जाता है, लेकिन शरीर को नुकसान पहुंचाता है.
    7. आर्टिफिशियल कलर्स (D&C, FD&C Colors) वाली लिपिस्टिक रोजाना इस्तेमाल करने पर होंठ काले और खराब हो सकते हैं.
    8. डाइमेथिकोन (Dimethicone) एक तरह का सिलिकॉन है, जो होंठों की त्वचा को ब्लॉक कर देता है.
    Latest and Breaking News on NDTV

    सही और सेफ लिपस्टिक कैसे पहचानें :

    डॉक्‍टर के अनुसार, कंपनियां विज्ञापन में कुछ भी लिख देती हैं, इसलिए सिर्फ नेचुरल या क्लीन लिखा देखकर भरोसा न करें. असली पहचान सरकारी या इंटरनेशनल सर्टिफिकेट्स से होती है.

    • ECOCERT या COSMOS: यह दुनिया का सबसे बड़ा भरोसा है कि प्रोडक्ट सच में नेचुरल और ऑर्गेनिक है.
    • USDA Organic: अमेरिकी सरकार का सर्टिफिकेट, जो बिना किसी हानिकारक केमिकल के बने प्रोडक्ट्स को मिलता है.
    • PETA India Cruelty-Free: इसका मतलब है कि इस लिपस्टिक को बनाने में किसी जानवर को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है.

    डॉक्टरों की पसंद और सबसे सेफ ब्रांड्स लिपिस्टक 

    • हाल ही में इंस्टाग्राम पर डॉ. अभिनव गर्ग (MD, Pgd Endocrinology, UK) बताते हैं कि Just Herbs (India) घी, तिल के तेल और आयुर्वेदिक चीजों से बनी लिपस्टिक है, जो सेफ मानी जाती है.
    • Ruby's Organics India) खास भारतीय स्किन टोन के लिए बनी ECOCERT सर्टिफाइड लिपस्टिक है.
    • Pilgrim (India) में स्क्वैलेन और मैकाडामिया ऑयल होता है, जो होंठों को सूखने नहीं देता है.
    • Kiro (India) 100% वीगन लिपस्टिक, जिसमें एवोकैडो और खुबानी (Apricot) का तेल होता है.
    • Plum & Disguise Cosmetics (India) बजट में आने वाले बेहतरीन वीगन और टॉक्सिन-फ्री ऑप्शंस लिपिस्टिक है.
    पूरी स्टोरी पढ़ें

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    Lipstick
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com