मानसून गर्मियों की तपती धूप से राहत तो देता है, लेकिन यह मौसम मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखना भी मुश्किल बना सकता है. हवा में नमी, अचानक होने वाली बारिश और ज्यादा पसीना अक्सर मेकअप को जल्दी खराब कर देते हैं. खासकर लिपस्टिक सबसे पहले फैलने या फीकी पड़ने लगती है. ऐसे में कई महिलाओं के मन में सवाल आता है कि मैट और ग्लॉसी लिपस्टिक में से कौन-सी ज्यादा देर तक टिकती है. दोनों ही फिनिश का अपना अलग लुक और आकर्षण होता है, लेकिन नमी वाले मौसम में इनका रिजल्ट अलग हो सकता है.
मैट लिपस्टिक आमतौर पर होंठों पर ज्यादा देर तक टिकी रहती है, क्योंकि इसका फार्मूला कम ऑयली होता है और यह आसानी से फैलती नहीं है. वहीं ग्लॉसी लिपस्टिक होंठों को चमकदार और हाइड्रेटेड लुक देती है, लेकिन नमी और पसीने की वजह से यह जल्दी हल्की पड़ सकती है. हालांकि, कौन-सी लिपस्टिक आपके लिए बेहतर रहेगी, यह आपकी पसंद, त्वचा के प्रकार और जरूरत पर भी निर्भर करता है. दोनों विकल्पों के फायदे और सीमाओं को समझकर आप मानसून के मौसम में अपने लिए सही लिपस्टिक चुन सकती हैं.
मानसून में मैट लिपस्टिक
मैट लिपस्टिक आजकल कई लोगों की पहली पसंद बन चुकी है, क्योंकि यह लंबे समय तक टिकती है. इसमें तेल कम और पिगमेंट ज्यादा होते हैं, इसलिए यह आसानी से फैलती या ट्रांसफर नहीं होती.
मैट लिपस्टिक के फायदे (Matte Lipstick Benefits)
- लॉन्ग लास्टिंग- होंठों पर 8 से 12 घंटे या उससे ज्यादा समय तक टिकी रहती है.
- नो-ट्रांसफर- नमी और उमस भरे मौसम में भी कप या कपड़ों पर नहीं लगती.
- स्मज-प्रूफ- बारिश या पसीने के कारण फैलती या बहती नहीं है.
मानसून में ग्लॉसी लिपस्टिक
ग्लॉसी लिपस्टिक होंठों को चमकदार, मुलायम और भरा हुआ दिखाती है. आजकल की ग्लॉस लिपस्टिक में हायलूरोनिक एसिड, विटामिन ई और पौष्टिक तेल जैसे मॉइस्चराइजिंग तत्व भी शामिल होते हैं.
ग्लॉसी लिपस्टिक के फायदे (Glossy Lipstick Benefits)
- होंठों को हाइड्रेटेड रखती है.
- होंठ अधिक भरे हुए और आकर्षक दिखते हैं.
- रोजाना इस्तेमाल के लिए आरामदायक है.
- होंठों की महीन रेखाओं को कम दिखाती है,
- दोबारा लगाना आसान होता है.
- टिंटेड, शिमर और क्लियर फिनिश में उपलब्ध है.
यह भी पढ़ें:- सोने का रानी हार और खूबसूरत पीकॉक झुमके, ऐसी थी रश्मिका मंदाना की शाही वेडिंग ज्वेलरी
यह भी पढ़ें:- क्या आपका बच्चा भी फोन देखे बिना खाना नहीं खाता, तो स्क्रीन की लत छुड़वाने के लिए अपनाए ये 3 तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं