विज्ञापन

न मेहनत, न किचन में गंदगी, बस नल और हाथ, रोहन ने बताई परफेक्ट आटा गूंथने की आसान टिप्स

Atta Gundne Ki Tips In Hindi: आज हम आपके साथ एक नई और असरदार तकनीक शेयर करने जा रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. आइए जानते हैं कुक रोहन से कि आटा गूंथते समय क्या करना चाहिए, जिससे रोटियां सॉफ्ट बनें.

न मेहनत, न किचन में गंदगी, बस नल और हाथ, रोहन ने बताई परफेक्ट आटा गूंथने की आसान टिप्स
Simple Way To Make Soft Dough

Atta Gundne Ki Tips In Hindi: एक सॉफ्ट और फूली हुई रोटी बनाने के लिए सबसे ज़रूरी है अच्छा आटा गूंथना. कई बार इस प्रक्रिया के दौरान हम छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से रोटियां अच्छी नहीं बन पातीं. आज हम आपके साथ एक नई और असरदार तकनीक शेयर करने जा रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. आइए जानते हैं कुक रोहन से कि आटा गूंथते समय क्या करना चाहिए, जिससे रोटियां सॉफ्ट बनें.

आटा गूंथने का नया और बिल्कुल अलग तरीका

कुक रोहन के अनुसार, आपको न ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी और न ही किचन में गंदगी होगी. बस थोड़ा सा नल का पानी और हाथों की सही मूवमेंट,सुनने में नया और मजेदार लग रहा है, तो चलिए जानते हैं इसे कैसे करना है.

Latest and Breaking News on NDTV

आटा और नमक: सबसे पहले एक बड़ा बर्तन लें. जितनी रोटियां बनानी हों, उसके हिसाब से सूखा आटा डालें और स्वादानुसार नमक मिलाएं. अब दोनों को अच्छी तरह मिलाकर मिश्रण एकसार कर लें.

Latest and Breaking News on NDTV

नल की धार: यह तरीका थोड़ा अलग है. आमतौर पर हम गिलास या लोटे से पानी डालकर आटा गूंथते हैं, लेकिन इस बार आपको नल की धीमी धार का इस्तेमाल करना है. नल को बिल्कुल हल्की, बूंद-बूंद से थोड़ी तेज धार पर चलाएं.

Latest and Breaking News on NDTV

हाथ का इस्तेमाल करें: जब नल की धार गिर रही हो, तो बर्तन को स्थिर रखें और अपने हाथों को पानी की धार के नीचे गोल-गोल घुमाएं. ऐसा करने से पानी पूरे आटे में समान रूप से गिरेगा, न कि सिर्फ एक जगह.

Latest and Breaking News on NDTV

नमी का ध्यान रखें: जैसे-जैसे आप हाथ से आटा मिलाते रहेंगे, आटा पानी को सोखता जाएगा और छोटे-छोटे गुठले बनने लगेंगे. जब आपको दिखे कि सारा आटा गीला हो गया है और कहीं भी सूखा आटा नहीं बचा है, तो बर्तन को तुरंत नल के नीचे से हटा लें और नल बंद कर दें.

Latest and Breaking News on NDTV

हल्के हाथों से गूंथ लें: अब 1 से 2 मिनट तक हल्के हाथों से आटे को गूंथें, ताकि वह चिकना और मुलायम हो जाए. इस तरीके से गूंथा हुआ आटा बिना ज्यादा मेहनत के नरम और लचीला बनता है.

Latest and Breaking News on NDTV

आख़िरी स्टेप: अंत में आटे के ऊपर हल्का सा तेल लगा दें और उसे 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें, इसके बाद रोटियां बेलें.

Latest and Breaking News on NDTV

इसे भी पढ़ें: रोहन से बताया परफेक्ट रोटी कैसे बनाएं, नरम रोटी के लिए राइट से लेफ्ट में बेलनी है रोटी, नई तकनीक हो गई लीक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com