Yogasan For Concentration And Memory Power: योगा (Yoga) से आप हमेशा फिट रह सकते हैं. पर, क्या आप जानते हैं कि फिजिकल फिटनेस (Physical Fitness) देने के साथ साथ योगा के जरिए दिमागी ताकत (Mental Strength) भी बढ़ाई जा सकती है. खासतौर से अगर आप अपने बच्चे की स्टडीज (Studies) को लेकर परेशान हैं तो समझिए कि योगा में उसका भी समाधान है. कुछ योगासन ऐसे होते हैं जो फिट तो रखते ही हैं. साथ ही एकाग्रता (Concentration) को भी बढ़ाते हैं. आपका बच्चा बहुत चंचल है, एक जगह फोकस नहीं कर पाता या बार बार रटने के बाद भी उसे कुछ याद नहीं रहता. तो, ऐसे बच्चों को ये योगासन जरूर कराने चाहिए. इन योगासनों की खास बात ये है कि ये बहुत आसान है और इन्हें करने के लिए बहुत लंबा समय भी नहीं चाहिए.
पानी में इन 2 चीजों को मिलाकर पीने से रुके हुए पीरियड तुरंत वापस आएंगे, जानें क्या है वो नुस्खा
पद्मासन
इस आसन के लिए बच्चे को पालती मारकर बिठा दें. दोनों हाथ घुटने पर रखवाएं और आंखें बंद करने के लिए कहें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फायदा- ये आसान बच्चे को एक जगह ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा.
वज्रासन
वज्रासन में घुटने पीछे की ओर मुड़वा कर बच्चे को बैठाएं. दोनों हाथ घुटने पर रखवाएं और आंखें बंद करने के लिए कहें.
फायदा- ये आसन बच्चे के तनाव और गुस्से को कम करता है.
सर्वांगासन
इस आसन के लिए बच्चे को सिर के बल खड़ा होना है. धीरे धीरे ही इसकी प्रैक्टिस करवाएं.
फायदा- ये आसान बच्चे के दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन को सुचारू रखता है. इससे बच्चे की याददाश्त भी बढ़ती है.
भ्रामरी प्राणायाम
इस प्राणायाम को करने के लिए पालथी मारकर बैठना होगा. जब बच्चा इस मुद्रा में बैठे और कानों को उंगलियों से बंद करने के लिए कहें. आंखों को भी उंगलियां रखकर मूंदना है और फिर मुंह से हमिंग करना है.
फायदा- बच्चों के लिए ये आसान बहुत ही फायदेमंद होता है. इससे दिमाग शांत होता है और एकाग्रता भी बढ़ती है.
नाड़ी शोधन प्राणायाम
नाड़ी शोधन प्राणायाम के लिए एक पालथी मारकर बैठना है. फिर बच्चे से कहें कि वो एक तरफ की नोजट्रिल को अंगूठे से और दूसरी तरफ की नोजट्रिल को रिंग फिंगर से बंद करे. अब एक तरफ से सांस लेते जाएं और एक तरफ से छोड़ते जाना है.
फायदा- इस प्राणायाम से एकाग्रता बढ़ती है. चित्त शांत होता है और दिमाग का दाया और बांया हिस्सा बैलेंस किया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
''वह हमेशा मेरा पक्ष लेती रही हैं'' - अपनी मां तनुजा के बारे में काजोल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं