घर से बाहर जाने स पहले अधिकतर लोग अपने कपड़ों को आयरन जरूर करते हैं. लेकिन क्या हो अगर ये सिलवटें निकालने वाली प्रेस ही कपड़ों की चमक को खराब कर दे. दरअसल, कई बार जान-अनजाने में प्रेस से कपड़े जल जाते हैं और फिर कुछ दाग प्रेस पर ही लगे रह जाते हैं. इसके बाद जब दूसरे कपड़ों पर प्रेस करते हैं, तो इसका दाग कपड़ों पर लग जाता है, जिसे कभी-कभी निकालना भी काफी मुश्किल हो जाता है. इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसे 3 आसान हैक्स बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप जली हुई प्रेस के दाग को आसानी से हटा सकते हैं. इससे प्रेस की चमक वापस से लौट आएगी.
1. नींबू और नमक
प्रेस पर से दाग हटाने के लिए नींबू और नमक काफी कारगर साबित हो सकते हैं. इसके लिए आप नींबू को आधा काटें और कटे हुए नींबू पर नमक डालकर प्रेस की सतह पर रगड़ें. थोड़ी देर तक इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर सूखे कपड़े से पोंछ दें. इससे प्रेस का कालापन और जिद्दी दाग हट जाएंगे.
2. बेकिंग सोडा और नींबू
प्रेस पर लगे जिद्दी दाग हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप बेकिंग सोडा में नींबू का रस डालकर थोड़ा सा पेस्ट बनाएं. अब इस पेस्ट को ठंडी प्रेस पर लगाएं और हल्के हाथों से अच्छे से रगड़ें. इसके बाद साफ कपड़े से पोंछे दें. ऐसा करने से प्रेस पर लगे दाग हट सकते हैं.
3. बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट
आपके दांतों को साफ करने वाला टूथपेस्ट प्रेस को साफ करने के लिए भी मददगार हो सकता है. इसके लिए एक बर्तन में बराबर मात्रा में टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा मिलाकर एक पेस्ट बनाएं. अब प्रेस को हल्का गर्म करें और फिर कपड़े को पेस्ट में भिगाकर प्रेस पर लगाएं. इसके बाद थोड़ी देर धीरे-धीरे रगड़ें और फिर साफ कर दें. इससे प्रेस पर लगे जिद्दी दाग साफ होंगे.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: इस्तेमाल की हुई Aluminium Foil से पौधों को मिलेगा फायदा, जानें 4 आसान तरीके
यह भी पढ़ें: क्या आपका बच्चा भी फोन देखे बिना खाना नहीं खाता, तो स्क्रीन की लत छुड़वाने के लिए अपनाए ये 3 तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं